facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मैक्रो आंकड़ों, वैश्विक रुख, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

Advertisement

इसके अलावा बाजार के कारोबारियों की निगाह रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आमसभा (एजीएम) पर भी रहेगी

Last Updated- August 27, 2023 | 11:50 AM IST
share market

वृहद आर्थिक आंकड़े, वैश्विक बाजारों का रुख और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा बाजार के कारोबारियों की निगाह रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आमसभा (एजीएम) पर भी रहेगी।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह का केंद्र बिंदु सोमवार 28 अगस्त को रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम है। इस घटनाक्रम का बाजार पर कुछ प्रभाव पड़ना निश्चित है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को दूसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े आ रहे हैं। इससे देश के आर्थिक प्रदर्शन को लेकर तस्वीर साफ हो सकेगी।’’

मीणा ने कहा कि विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के आंकड़े शुक्रवार को आएंगे। इसके अलावा शुक्रवार को ही अमेरिकी के बेरोजगारी दर और गैर-कृषि पेरोल के आंकड़े भी आने हैं।

उन्होंने कहा कि चीन के बाजार का रुख, डॉलर सूचकांक का उतार-चढ़ाव और अमेरिकी में बॉन्ड पर प्रतिफल भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।

शुक्रवार को वाहन कंपनियां अपने मासिक बिक्री आंकड़ों की भी घोषणा करेंगी।

मास्टर कैपिटल सर्विसेज लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, ‘‘वैश्विक और घरेलू वृहद आर्थिक आंकड़े, वैश्विक बाजारों का रुझान, कच्चे तेल की कीमतें, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों का रुख बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।’’

बृहस्पतिवार को मासिक डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान की वजह से बाजार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 62.15 अंक या 0.09 प्रतिशत के नुकसान में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 44.35 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट आई।

Advertisement
First Published - August 27, 2023 | 11:50 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement