facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार हलचल: मांग में सुधार की उम्मीद से एफएमसीजी उछला, म्युचुअल फंड कर रहे शेयरों की बिकवाली

Advertisement

पिछले एक महीने में एनएसई का निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 8 फीसदी उछला है और उसने निफ्टी को पीछे छोड़ दिया है जिसमें 4.3 फीसदी का ही इजाफा हुआ।

Last Updated- July 21, 2024 | 9:45 PM IST
Stock Market

ब्रोकर अपने क्लाइंटों को एफएमसीजी शेयरों में लॉन्ग पोजीशन बनाने की सलाह दे रहे हैं क्योंकि उन्हें बजट में सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं को ज्यादा राशि आवंटित होने की उम्मीद है। पिछले एक महीने में एनएसई का निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 8 फीसदी उछला है और उसने निफ्टी को पीछे छोड़ दिया है जिसमें 4.3 फीसदी का ही इजाफा हुआ।

एक अर्थशास्त्री ने कहा कि चुनावी वादों और राज्यों के हालिया बजटों को देखते हुए हमें सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं के लिए ज्यादा परिव्यय की उम्मीद है। इससे ग्रामीण उपभोग में जारी चक्रीय सुधार को सहारा मिलेगा। इसके अलावा इस साल अनुकूल मॉनसून से भी ग्रामीण मनोबल को मजबूती मिलेगी।

म्युचुअल फंड कर रहे शेयरों की बिकवाली

हालिया महीनों में रिकॉर्ड शेयर खरीद के बाद म्युचुअल फंडों ने खरीदारी से दूरी बना ली है। बाजार नियामक सेबी के आंकड़ों के अनुसार 18 जून को समाप्त लगातार चार कारोबारी सत्रों में घरेलू फंड शुद्ध बिकवाल रहे हैं और उन्होंने इस अवधि में 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की निकासी की।

फंडों की खरीदारी में कमी की कई वजहें निवेशकों की मुनाफावसूली या बजट की अनिश्चितता के चलते कुछ फंडों का थोड़ी नकदी अलग रखना हो सकता है। हाइब्रिड फंडों के परिसंपत्ति आवंटन में बदलाव का भी फंडों के शेयर बाजार में निवेश पर असर पड़ा।

Advertisement
First Published - July 21, 2024 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement