facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिकॉर्ड ऊंचाई पर मिडकैप व स्मॉलकैप का मूल्यांकन

Advertisement

मोतीलाल ओसवाल के विश्लेषण के मुताबिक, मिडकैप व स्मॉलकैप शेयरों का एमकैप व जीडीपी अनुपात क्रमश: 27 फीसदी व 29 फीसदी है।

Last Updated- October 07, 2024 | 6:51 AM IST
Midcap and smallcap
Representative image

भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के प्रतिशत के लिहाज से मिडकैप और स्मॉलकैप का बाजार पूंजीकरण रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।
मोतीलाल ओसवाल के विश्लेषण के मुताबिक, मिडकैप व स्मॉलकैप शेयरों का एमकैप व जीडीपी अनुपात क्रमश: 27 फीसदी व 29 फीसदी है। ये आंकड़े मिडकैप व स्मॉलकैप के 20 साल के औसत 13 फीसदी व 11 फीसदी के पार निकल गए हैं।

महामारी प्रभावित वर्ष 2019-20 में मिडकैप व स्मॉलकैप शेयरों का एमकैप-जीडीपी अनुपात क्रमश: 9 फीसदी व 5 फीसदी रहा था। इन क्षेत्रों के शेयरों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे इनमें संभावित बुलबुले को लेकर चिंता बढ़ी है।

सभी सूचीबद्ध कंपनियों के लिए कुल बाजार पूंजीकरण-जीडीपी अनुपात 146 फीसदी है, जो लंबी अवधि के औसत 85 फीसदी से ज्यादा है। मूल्यांकन के ये मानक हाांकि चिंता पैदा करते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि इसके दम पर बाजार में गिरावट आए।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख (संस्थागत इक्विटीज) गौतम दुग्गड़ ने कहा, इसका अनुमान लगाना कठिन है कि क्या जीडीपी के प्रतिशत के तौर पर मिडकैप का पूंजीकरण घटेगा। यह लिक्विडिटी और अंतर्निहित आय वृद्धि पर निर्भर करेगा।

Advertisement
First Published - October 7, 2024 | 6:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement