facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

10 साल में 5 गुना रिटर्न! इन टॉप-5 वैल्यू फंड्स ने किया कमाल, क्या आपका पैसा भी इनमें लगा है?

Advertisement

वैल्यू म्युचुअल फंड ऐसे म्युचुअल फंड होते हैं जो उन कंपनियों के शेयरों में निवेश करते हैं, जिनकी कीमत उनके असली कीमत (इंट्रिंसिक वैल्यू) से कम होती है

Last Updated- December 10, 2025 | 6:55 PM IST
Mutual Fund

Top-5 Value Mutual Funds: जरा सोचिए, अगर आपने 10 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते और आज वही रकम बढ़कर 3.50 लाख से 5.16 लाख रुपये हो जाती, तो कैसा लगता? बिल्कुल सही सुना आपने। वैल्यू म्युचुअल फंड्स की कुछ बेहतरीन योजनाओं ने निवेशकों को ऐसा शानदार फायदा दिया है। इन फंड्स ने लॉन्ग टर्म में जबरदस्त बढ़त दिखाते हुए निवेशकों की दौलत में तीन से पांच गुना का इजाफा कर दिया है। हम टॉप-10 वैल्यू फंड्स की जानकारी देंगे मगर उससे पहले समझ लेते हैं कि आखिर वैल्यू फंड्स क्या होते है?

वैल्यू फंड्स क्या होते है?

वैल्यू म्युचुअल फंड ऐसे म्युचुअल फंड होते हैं जो उन कंपनियों के शेयरों में निवेश करते हैं, जिनकी कीमत उनके असली कीमत (इंट्रिंसिक वैल्यू) से कम होती है। यानी बाजार उन्हें अभी पूरी तरह से नहीं पहचान पाया है। ये फंड लंबी अवधि में उस बढ़त से फायदा कमाने की कोशिश करते हैं, जब बाजार किसी कंपनी के असली मूल्य को समझ लेता है।

वैल्यू फंड आम तौर पर मजबूत और स्थापित कंपनियों में निवेश करते हैं। इनमें स्थिर कमाई, अच्छा मैनजमेंट और मजबूत कैश फ्लो जैसी खूबियां होती हैं। भले ही ये कंपनियां अभी कुछ समस्याओं की वजह से कम लोकप्रिय हों, लेकिन उनके पास लॉन्ग टर्म में ग्रोथ का अच्छा मौका होता है।

Also Read: 2025 की उठापटक के बाद 2026 में क्या करें निवेशक? एक्सपर्ट्स ने बताया- ग्रोथ, रिस्क और टॉप सेक्टर पिक

10 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले टॉप-5 वैल्यू फंड

1. जेएम वैल्यू फंड (डायरेक्ट प्लान)

10 साल का एनुअल रिटर्न (CAGR): 17.81%

₹1 लाख के निवेश पर 10 साल बाद रिटर्न: ₹5,15,017

एक्सपेंस रेश्यो: 0.98%

2. एचएसबीसी वैल्यू फंड (डायरेक्ट प्लान)

10 साल का एनुअल रिटर्न (CAGR): 17.60%

₹1 लाख के निवेश पर 10 साल बाद रिटर्न: ₹5,05,910

एक्सपेंस रेश्यो: 0.76%

3. बंधन वैल्यू फंड (डायरेक्ट प्लान)

10 साल का एनुअल रिटर्न (CAGR): 17.28%

₹1 लाख के निवेश पर 10 साल बाद रिटर्न: ₹4,92,311

एक्सपेंस रेश्यो: 0.69%

4. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल वैल्यू फंड (डायरेक्ट प्लान)

10 साल का एनुअल रिटर्न (CAGR): 17.01%

₹1 लाख के निवेश पर 10 साल बाद रिटर्न: ₹4,81,094

एक्सपेंस रेश्यो: 0.97%

5. टाटा वैल्यू फंड (डायरेक्ट प्लान)

10 साल का एनुअल रिटर्न (CAGR): 16.94%

₹1 लाख के निवेश पर 10 साल बाद रिटर्न: ₹4,78,223

एक्सपेंस रेश्यो: 0.81%

स्त्रोत: एम्फी वेबसाइट, रिटर्न के आकंड़े 9 दिसंबर 2025 की NAV के आधार पर

Also Read: Top-7 Large & Mid Cap Funds: शेयरखान की पसंद बने ये फंड्स, 5 साल में ₹1 लाख के बनाए ₹3 लाख

क्यों खास होते है वैल्यू फंड्स?

बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम कहते हैं, “वैल्यू म्युचुअल फंड खास होते हैं क्योंकि ये उन शेयरों में निवेश करते हैं जो अपनी असली कीमत से कम पर ट्रेड हो रहे होते हैं, लेकिन उनकी बुनियाद यानी फंडामेंटल्स बहुत मजबूत होते हैं। ऐसे शेयर लंबे समय में अच्छा रिटर्न और स्थिरता देने की क्षमता रखते हैं। इन फंड्स को अनुभवी फंड मैनेजर्स मैनेज करते हैं, जो ऐसे शेयरों को पहचानते हैं जो मजबूत होते हुए भी कम दाम पर उपलब्ध हैं।”

वैल्यू फंड्स में किसे करना चाहिए निवेश?

वैल्यू म्युचुअल फंड में निवेश उन निवेशकों के लिए बेहतर है:

  • जो लंबी अवधि (5+ साल) के लिए निवेश करना चाहते हैं।
  • जिनकी जोखिम सहने की क्षमता मध्यम से ज्यादा है।
  • जो लंबे समय में अच्छा वेल्थ क्रिएशन चाहते हैं।

Advertisement
First Published - December 10, 2025 | 6:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement