facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold ETF में निवेश पर AMCs की रोक, अब क्या करें निवेशक– खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

Advertisement

हाल के दिनों में कई फंड हाउसों ने अपने Gold ETFs और Gold Funds में निवेश पर पाबंदियां लगाई हैं

Last Updated- June 16, 2026 | 6:58 PM IST
Gold ETF

सोने से जुड़ी निवेश योजनाओं में लगातार निवेशकों की बढ़ती रुचि के बीच इनवेस्को म्युचुअल फंड ने अपने गोल्ड फंड्स में निवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही कंपनी उन फंड हाउसों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिन्होंने हाल के महीनों में गोल्ड प्रोडक्ट्स में बढ़ते निवेश को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए हैं। फंड हाउस ने कहा कि फिलहाल उसके गोल्ड ईटीएफ (Invesco India Gold ETF) में 25 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा के एकमुश्त निवेश (लंपसम) स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा, इनवेस्को इंडिया गोल्ड ईटीएफ फंड ऑफ फंड (FoF) में नई खरीद और स्विच-इन लेनदेन पर भी सीमा तय की गई है। 16 जून से निवेशक प्रति PAN प्रति माह अधिकतम 10 लाख रुपये तक ही लंपसम निवेश कर सकेंगे।

इनवेस्को का यह कदम म्युचुअल फंड उद्योग में उभरते एक व्यापक रुझान के बीच आया है। हाल के दिनों में कई फंड हाउसों ने अपने गोल्ड ईटीएफ (Gold ETFs) और गोल्ड फंड्स (Gold Funds) में निवेश पर इसी तरह की पाबंदियां लगाई हैं। इनमें SBI म्युचुअल फंड, एक्सिस म्युचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्युचुअल फंड, टाटा म्युचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया म्युचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड और एचडीएफसी म्युचुअल फंड शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड फंड्स में नए निवेश (सब्सक्रिप्शन) पर विभिन्न प्रकार की सीमाएं लागू करने की घोषणा की है।

Gold Funds में निवश क्यों रोक रही AMC?

अधिकांश फंड हाउसों का कहना है कि ये पाबंदियां मौजूदा बाजार और आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए लगाई गई हैं। हालांकि, आमतौर पर इस तरह के कदम तब उठाए जाते हैं जब किसी योजना में निवेश असाधारण रूप से बढ़ जाता है। ऐसे समय में बढ़ती मांग के बीच ऑपरेशनल जरूरतों और पोर्टफोलियो मैनजमेंट को सुचारु बनाए रखने के लिए एसेट मैनेजमेंट कंपनियां (AMCs) इस तरह की सीमाएं लागू करती हैं।

निप्पॉन इंडिया म्युचुअल फंड में कमोडिटीज हेड और फंड मैनेजर विक्रम धवन कहते हैं, “इस उपाय का मकसद सोने में आने वाले बड़े निवेश को नियंत्रित करना है।”

Also Read: SGB में मिला मल्टीबैगर रिटर्न, 219% से ज्यादा बढ़ी वेल्थ; ₹1 लाख के बने ₹3.19 लाख

Gold Funds: मांग नहीं, सप्लाई की समस्या?

गोल्ड ईटीएफ पूरी तरह फिजिकल सोने से समर्थित होते हैं। जब भी इन स्कीम में नया पैसा आता है, तो फंड हाउस को नए ईटीएफ यूनिट बनाने के लिए और सोना खरीदना पड़ता है।

AMFI में रजिस्टर्ड म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर ए.के निगम कहते हैं, “गोल्ड ईटीएफ में नए निवेश (फ्रेश सब्सक्रिप्शन) पर अस्थायी रोक मांग या प्रदर्शन से जुड़ी समस्या नहीं, बल्कि आपूर्ति पक्ष (सप्लाई-साइड) की बाधा है। एसेट मैनेजमेंट कंपनियां (AMC) फिजिकल सोने की उपलब्धता और सेबी द्वारा तय 25% सीमा के दायरे में काम करती हैं।”

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि जैसे ही RBI के आयात कोटे सामान्य होंगे और सोने की उपलब्धता आसान होगी, AMC फिर से नए निवेश के लिए सब्सक्रिप्शन खोल देंगी।

इन प्रतिबंधो का निवेशकों पर क्या होगा असर?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि गोल्ड ईटीएफ में नए निवेश पर लगाई गई अस्थायी रोक का रिटेल निवेशकों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। धवन के अनुसार, “मौजूदा रिटेल निवेशक पहले की तरह गोल्ड ईटीएफ यूनिट्स की खरीद, बिक्री और और उन्हें होल्ड करना जारी रख सकते हैं।”

धवन की राय से सहमति जताते हुए निगम कहते हैं कि प्रतिबंध की अवधि के दौरान भी निवेशकों के लिए एक्सचेंज के माध्यम से गोल्ड ईटीएफ में निवेश का विकल्प खुला है। हालांकि, उन्हें निवेश करते समय ईटीएफ के बाजार भाव और उसकी नेट एसेट वैल्यू (NAV) के बीच मौजूद प्रीमियम पर खासतौर पर नजर रखनी चाहिए, क्योंकि ज्यादा प्रीमियम पर खरीदारी करने से रिटर्न प्रभावित हो सकता है।

Also Read: SIP खाते रिकॉर्ड हाई पर, लेकिन नेट ग्रोथ लगभग शून्य; म्युचुअल फंड इंडस्ट्री की बढ़ी चिंता

क्या सोने में निवेश जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है?

ये प्रतिबंध मुख्य रूप से बड़े निवेशकों को प्रभावित करते हैं, लेकिन इनके बाद रिटेल निवेशकों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह संकेत है कि सोने में निवेश जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है, या फिर यह सिर्फ फंड हाउसों के लिए ऑपरेशन संबंधी चुनौती है।

धवन कहते हैं, “बाजार की स्थिति फिलहाल सामान्य और व्यवस्थित बनी हुई है तथा गोल्ड ईटीएफ के भाव घरेलू सोने की कीमतों के अनुरूप ही कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल सोने की निवेश मांग अपेक्षाकृत नरम है और गोल्ड ईटीएफ में आने वाले निवेश तथा उनकी नियमित परिचालन जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में फिजिकल सोना उपलब्ध है।”

उन्होंने आगे कहा कि घरेलू बुलियन बाजार में पर्याप्त तरलता (लिक्विडिटी) मौजूद है, जिससे फंड हाउस सब्सक्रिप्शन और रिडेम्प्शन से जुड़े लेनदेन को प्रभावी ढंग से संभाल पा रहे हैं।

Gold Funds: खरीदें, बेचें या होल्ड करें

एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशकों को इन प्रतिबंधों पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि ये निवेशकों के व्यवहार, एसेट एलोकेशन और लंबी अवधि की निवेश रणनीति में सोने की भूमिका के बारे में क्या संकेत देते हैं।

वैल्यूमेट्रिक्स टेक्नोलॉजीज के को-फाउंडर मनुज जैन का कहना है कि सोने को अल्पकालिक दांव (टैक्टिकल बेट) के बजाय एक रणनीतिक परिसंपत्ति (स्ट्रैटेजिक एसेट) के रूप में देखना चाहिए।

उनके अनुसार, लंबी अवधि में सोना निवेशकों की खरीदने की क्षमता (पर्चेजिंग पावर) को बनाए रखने और महंगाई के खिलाफ सुरक्षा कवच (हेज) का काम कर सकता है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इक्विटी और अन्य एसेट क्लास के साथ पोर्टफोलियो में सोने को शामिल करने से डाइवर्सिफिकेशन बेहतर होता है, क्योंकि बाजार में तनाव, आर्थिक अनिश्चितता या भू-राजनीतिक तनाव के दौर में इसका प्रदर्शन अक्सर शेयर बाजार से अलग रहता है।

जैन का कहना है कि निवेशकों को सोने का मूल्यांकन अपने व्यापक एसेट एलोकेशन ढांचे के भीतर करना चाहिए। शॉर्ट-टर्म ETF फ्लो पर प्रतिक्रिया देने के बजाय, एक अनुशासित एलोकेशन बनाए रखना और समय-समय पर रीबैलेंसिंग करना आम तौर पर ज्यादा समझदारी भरा तरीका है।

Also Read: Kotak MF ने SIF की दुनिया में रखा कदम, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; किसे करना चाहिए निवेश?

निगम का कहना है कि सोना निवेश से ज्यादा एक सुरक्षा कवच (इंश्योरेंस) की तरह है। नए सब्सक्रिप्शन पर अस्थायी रोक के बीच निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने निवेशकों को चार सुझाव दिए हैं:

  • यदि पोर्टफोलियो में सोने का आवंटन तय सीमा के भीतर है, तो मौजूदा गोल्ड ईटीएफ निवेश को बनाए रखें।
  • एक्सचेंज पर गोल्ड ईटीएफ को उसके NAV से 1.5% से ज्यादा प्रीमियम पर खरीदने से बचें।
  • नए निवेश के लिए गोल्ड फंड ऑफ फंड (FoF) या सेकेंडरी मार्केट में उपलब्ध सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) पर विचार कर सकते हैं।
  • यदि पोर्टफोलियो में सोने की हिस्सेदारी 15% से ज्यादा हो गई है, तो पोर्टफोलियो की रीबैलेंसिंग करें।

उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध अस्थायी है और इसका संबंध फिजिकल सोने की उपलब्धता से है, न कि फंड की वित्तीय स्थिति या सेहत से। इसलिए निवेशकों के पोर्टफोलियो में सोने की लंबी अवधि की भूमिका पहले की तरह बरकरार है।

Advertisement
First Published - June 16, 2026 | 6:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement