facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अबेकस म्युचुअल फंड ने पार किया ₹5,000 करोड़ AUM का आंकड़ा, 1 लाख निवेशक जुड़े

Advertisement

दिसंबर 2025 में पहली स्कीम लॉन्च करने वाले फंड हाउस ने कम समय में बनाई मजबूत निवेशक पकड़

Last Updated- May 11, 2026 | 4:22 PM IST
Abakkus Mutual Fund
Representational Image

अबेकस म्युचुअल फंड (Abakkus Mutual Fund) ने एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) में ₹5,000 करोड़ का महत्वपूर्ण आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि, फंड हाउस के यूनिक इन्वेस्टर्स की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है, जो निवेशकों और डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। फंड हाउस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अबेकस म्युचुअल फंड ने दिसंबर 2025 में अपनी पहली स्कीम लॉन्च की थी। फ्लेक्सी कैप फंड कैटेगरी में उसकी पहली इक्विटी पेशकश को न्यू फंड ऑफर (NFO) के दौरान ₹2,468 करोड़ का मजबूत रिस्पॉन्स मिला था। फिलहाल फंड हाउस फ्लेक्सी कैप फंड, स्मॉल कैप फंड और एक लिक्विड फंड सहित कुल तीन स्कीम्स का प्रबंधन कर रहा है। 8 मई 2026 तक फंड हाउस का कुल AUM ₹5,482 करोड़ रहा, जबकि इसके 1,00,702 से अधिक निवेशक 2,001 लोकेशंस और 9,573 पिन कोड्स में फैले हुए हैं। सुनील सिंघानिया अबेकस म्युचुअल फंड के फाउंडर हैं।

निवेशकों और डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स का भरोसा

अबेकस म्युचुअल फंड के CEO वैभव चुघ का कहना है कि इतने कम समय में ₹5,000 करोड़ AUM और 1 लाख से अधिक यूनिक निवेशकों का आंकड़ा पार करना गर्व और प्रेरणा दोनों है। यह उपलब्धि निवेशकों और डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स की ओर से फंड हाउस पर जताए गए भरोसे को दर्शाती है। इन साझेदारियों को बेहद महत्व देते हैं और लंबे समय तक इस विश्वास को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उनका कहना है कि फंड हाउस फोकस अपनी पहुंच बढ़ाने, पार्टनर नेटवर्क को मजबूत करने और निवेशकों की अलग-अलग जरूरतों के अनुरूप डायवर्सिफाइड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो तैयार करने पर रहेगा। तकनीक को अपनाते हुए भविष्य के लिए तैयार रहने और लॉन्ग टर्म पार्टनर​शिप बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।

‘बिलीव इन द बेसिक्स’ सिद्धांत

फंड हाउस का कहना है कि ‘बिलीव इन द बेसिक्स’ सिद्धांत के तहत अबेकस म्युचुअल फंड भरोसा बनाने, पारदर्शिता बनाए रखने और निवेशकों व डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स को अलग निवेश अनुभव देने पर फोकस करता है। अनुशासित, पारदर्शी और सही दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता के साथ प्रक्रियाओं को सरल बनाए रखना अबेकस म्यूचुअल फंड की रणनीति का मुख्य हिस्सा है। साथ ही फंड हाउस लगातार बदलती बाजार परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में भी विश्वास रखता है।

अबेकस म्युचुअल फंड के हेड ऑफ इन्वेस्टमेंट्स एंड रिसर्च संजय दोशी ने कहा कि अबेकस म्युचुअल फंड की ग्रोथ मजबूत फंडामेंटल्स, अनुशासित क्रियान्वयन और दीर्घकालिक निवेश सोच पर आधारित रही है। शुरुआत से ही फंड हाउस ने मजबूत रिसर्च प्रक्रियाओं, रिस्क मैनेजमेंट और सरल व स्पष्ट निवेश प्रक्रियाओं पर विशेष जोर दिया है।

Advertisement
First Published - May 11, 2026 | 4:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement