facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Abakkus MF ने बताया कब खुलेगा स्मॉल कैप फंड; पैसा लगाने से पहले चेक कर लें सभी डिटेल

Advertisement

फंड हाउस का कहना है कि यह फंड लॉन्च करने का सही समय है। अभी स्मॉल-कैप शेयरों में निवेश के लिए अच्छे वैल्यूएशन मिल रहे हैं

Last Updated- February 20, 2026 | 7:41 PM IST
NFO

NFO Alert: अबेकस म्युचुअल फंड ने शुक्रवार को अपनी दूसरी इक्विटी स्कीम- अबेकस स्मॉल कैप फंड (Abakkus Smallcap Fund) के लॉन्च की घोषणा की। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो मुख्य रूप से स्मॉल-कैप शेयरों में निवेश करेगी। फंड हाउस के मुताबिक, इस स्कीम का न्यू फंड ऑफर (NFO) सब्सक्रिप्शन के लिए 26 फरवरी से खुलेगा और 12 मार्च 2026 को बंद होगा। फंड हाउस का कहना है कि यह फंड लॉन्च करने का सही समय है। अभी स्मॉल-कैप शेयरों में निवेश के लिए अच्छे वैल्यूएशन मिल रहे हैं। साथ ही, इस सेगमेंट में लंबी अवधि के ग्रोथ के मजबूत मौके मौजूद हैं।

Abakkus Smallcap Fund की डिटेल

फंड का नाम – अबेकस स्मॉल कैप फंड

फंड टाइप – ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम

NFO ओपन डेट – 26 फरवरी, 2026

NFO क्लोजिंग डेट – 12 मार्च, 2026

मिनिमम निवेश – ₹500 और उसके बाद ₹1 के मल्टीपल में

मिनिमम SIP निवेश – ₹500 और उसके बाद ₹1 के मल्टीपल में

प्लान – रेगुलर और डायरेक्ट (Growth ऑप्शन के साथ)

एग्जिट लोड – 3 महीने के अंदर यदि 10% से ज्यादा यूनिट्स रिडीम या स्विच-आउट की जाती हैं, तो 1% एग्जिट लोड देना होगा

बेंचमार्क – Nifty SmallCap 250 TRI

रिस्क लेवल – बहुत ज्यादा जोखिम (very high risk)

फंड मैनेजर – संजय दोषी

Also Read: LIC MF ने उतारा नया टेक्नोलॉजी फंड, ₹200 की SIP से एआई, डेटा सेंटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म में निवेश का मौका

फंड की इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी क्या होगी?

स्कीम इनफार्मेशन डॉक्यूमेंट (SID) के अनुसार, निवेश का मकसद हासिल करने के लिए अबेकस स्मॉल कैप फंड एक्टिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी पर चलेगा। फंड का मकसद स्मॉल-कैप कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करके लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि (कैपिटल एप्रिसिएशन) हासिल करना है।

इसका फोकस ऐसी कंपनियों को पहचानने पर होगा जिनका मैनेजमेंट मजबूत हो और जिनमें भविष्य में अच्छी ग्रोथ की संभावना हो। मुख्य रूप से उन स्टॉक्स में निवेश किया जाएगा जो लंबे समय के मजबूत फंडामेंटल्स पर आधारित हों। हालांकि, जहां सही वैल्यू दिखाई देगी, वहां शॉर्ट टर्म मौके का भी फायदा उठाया जाएगा। इसके अलावा, स्कीम का कुछ हिस्सा IPO, उभरते सेक्टर्स और अन्य प्राइमरी मार्केट निवेश में भी लगाया जाएगा, जो तय निवेश मानदंडों पर खरे उतरते हों।

फंड कहां करेगा निवेश?

SID के अनुसार, यह फंड अपने कुल एसेट्स का 65% से 100% हिस्सा स्मॉल-कैप कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करेगा। इसके अलावा, फंड 35% तक हिस्सा अन्य कंपनियों के इक्विटी में और 35% तक डेट सिक्योरिटीज व मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश कर सकता है। साथ ही, 10% तक निवेश InvITs (इनविट्स) की यूनिट्स में करने की अनुमति होगी।

इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी और पोर्टफोलियो का निर्माण अबेकस म्युचुअल फंड की इन्वेस्टमेंट फिलॉसफी और MEETS फ्रेमवर्क के अनुसार होगी।


(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - February 20, 2026 | 7:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement