facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्वांट इन्वेस्टमेंट फर्म AlphaGrep को सेबी की मंजूरी, म्युचुअल फंड लॉन्च की तैयारी

Advertisement

अल्फाग्रेप ने एक स्पेशलाइज्ड क्वांट ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म तैयार किया है। वह वैश्विक स्तर पर ₹8,500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का प्रबंधन कर रही है।

Last Updated- June 16, 2025 | 5:14 PM IST
Mutual Fund

क्वांटिटेटिव इन्वेस्टमेंट फर्म अल्फाग्रेप सिक्योरिटीज (AlphaGrep Securities) ने सोमवार यानी 16 जून को कहा कि उसे म्युचुअल फंड शुरू करने के लिए सेबी (SEBI) से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह मंजूरी अल्फाग्रेप की उस यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसके जरिए वह अपने डेटा-आधारित और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन इन्वेस्टमेंट मॉडल को भारत के खुदरा और संस्थागत निवेशकों तक पहुंचाना चाहती है।

कंपनी ने बताया कि 2010 में स्थापित अल्फाग्रेप ने एक स्पेशलाइज्ड क्वांट ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म तैयार किया है और वह वैश्विक स्तर पर 8,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का प्रबंधन कर रही है।

Also read: ​थीमेटिक और सेक्टोरल फंडों में निवेशकों की रुचि घटी, 2025 में सिर्फ ₹19,000 करोड़ जुटे

AlphaGrep पेश करेगी क्वांट-आधारित योजनाएं

अल्फाग्रेप इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट (AGIM) इसका एसेट मैनेजमेंट वर्टिकल है, जिसके तहत प्रस्तावित म्युचुअल फंड कारोबार ऑपरेट किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि नया म्युचुअल फंड कारोबार भी उसी क्वांटिटेटिव फिलॉसफी पर आधारित होगा, जिसने अल्फाग्रेप को सफलता दिलाई है। इसमें एडवांस मैथमैटिकल मॉडल, मशीन लर्निंग और एक अनुशासित निवेश प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाएगा।

कंपनी ने कहा कि वह क्वांट-आधारित एक्टिवली मैनेज्ड प्रोडक्ट्स की एक रेंज पेश करने की योजना बना रही है, जो अलग-अलग निवेशकों की जरूरतों को पूरा करेंगे। इनमें इक्विटी और हाइब्रिड रणनीतियां शामिल होंगी।

कंपनी ने यह भी बताया कि अंतिम पंजीकरण और परिचालन शुरू करना सेबी द्वारा निर्धारित शर्तों को पूरा करने पर निर्भर करेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 16, 2025 | 4:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement