facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डेटा सुरक्षा पर AMFI की सख्ती, कहा- थर्ड-पार्टी ऐप के साथ डेटा शेयर न करे MF Central

Advertisement

इस समय कई ऑनलाइन एप्लीकेशन, विशेष रूप से वे जो गाइडेड म्युचुअल फंड निवेश और फंडों पर ऋण प्रदान करते हैं, एमएफ सेंट्रल के माध्यम से निवेशक डेटा तक पहुंचते हैं।

Last Updated- September 18, 2025 | 9:50 PM IST
Data

भारत में म्युचुअल फंडों के संगठन (एम्फी) ने कैम्स और केफिन टेकनोलॉजीज द्वारा संचालित ट्रांजेक्शन प्लेटफॉर्म एमएफ सेंटल से कहा है कि वह फिनटेक ऐप के साथ सीधे तौर पर निवेशकों का डेटा साझा करने बंद कर दे। घटनाक्रम के जानकार लोगों ने यह जानकारी दी है।

इस समय कई ऑनलाइन एप्लीकेशन, विशेष रूप से वे जो गाइडेड म्युचुअल फंड निवेश और फंडों पर ऋण प्रदान करते हैं, एमएफ सेंट्रल के माध्यम से निवेशक डेटा तक पहुंचते हैं।

फंड अधिकारियों के अनुसार इस सेटअप के साथ कई स्तरों पर समस्या है। इसमें डेटा सुरक्षा को लेकर चिंताएं और निवेशकों द्वारा बिना समझे सहमति प्रदान करने की आशंका मुख्य रूप से शामिल हैं। फंड वितरकों को भी इस प्रणाली से समस्या है क्योंकि यह फिनटेक कंपनियों को उनके ग्राहकों को हासिल करने का आसान मार्ग देती है।

एक वरिष्ठ म्युचुअल फंड अधिकारी ने कहा, ‘ऐसे समय में जब डेटा सुरक्षा बहुत महत्त्वपूर्ण हो रही है तो निवेशकों का डेटा थर्ड पार्टी ऐप के साथ आसानी से साझा करना सही नहीं है।’

Advertisement
First Published - September 18, 2025 | 9:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement