facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सॉल्युशन स्कीम बंद करने के मामले में SEBI से मिलेगा AMFI, रखेगा निवेशकों का पक्ष

Advertisement

ये दोनों श्रेणियां 57,000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रबंधन करती हैं। इन समाधान वाली योजनाओं में अभी 41 फंड शामिल हैं और 62 लाख से अधिक फोलियो हैं

Last Updated- March 10, 2026 | 10:33 PM IST
SEBI

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकट चलसानी ने कहा है कि एम्फी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को सेवानिवृत्ति और बच्चों के लिए म्युचुअल फंड (एमएफ) श्रेणियों को बंद करने के प्रस्ताव के संबंध में अपना पक्ष रखेगा।

इस ज्ञापन में योजना की दो श्रेणियों को अचानक बंद किए जाने से जुड़ी निवेशकों और परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों की चिंताओं को बताया जाएगा। ये दोनों श्रेणियां 57,000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रबंधन करती हैं। इन समाधान वाली योजनाओं में अभी 41 फंड शामिल हैं और 62 लाख से अधिक फोलियो हैं।

सेबी ने 26 फरवरी को एएमसी को रिटायरमेंट फंड और चिल्ड्रन फंड जैसी सॉल्यूशन-ओरिएंटेड स्कीमों में तत्काल प्रभाव से निवेश रोकने का निर्देश दिया था। लेकिन एम्फी के अनुरोध पर बाजार नियामक ने बाद में इन स्कीमों में 31 मार्च तक निवेश की अनुमति दे दी है।

सेबी ने सेवानिवृत्ति और बच्चों के फंडों को समान परिसंपत्ति आवंटन और जोखिम प्रोफ़ाइल वाली अन्य योजनाओं के साथ विलय करने का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव लाइफ साइकल फंडों की नई श्रेणी शुरू करने की व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसके बारे में नियामक का मानना ​​है कि यह समान दीर्घकालिक निवेश लक्ष्यों को पूरा कर सकता है।

चलसानी ने कहा, सेबी का मानना ​​है कि लाइफ साइकल फंड सेवानिवृत्ति और बच्चों के फंड, दोनों श्रेणियों को कवर करेगा। लेकिन हमने उद्योग की चिंताओं से अवगत करा दिया है और बता दिया है कि कुछ चुनौतियां हो सकती हैं।

Advertisement
First Published - March 10, 2026 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement