facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फ्रंट रनिंग और इनसाइडर ट्रेडिंग पर लगाम के लिए Amfi बनाएगी नए नियम

Advertisement

सेबी ने 30 अप्रैल की बोर्ड बैठक में इस तरह की व्यवस्था शुरू करने के फैसले को मंजूरी दे दी थी। नियामक व्यापक फ्रेमवर्क का निर्दश देगा जबकि एम्फी (Amfi) मानक तैयार करेगा।

Last Updated- May 09, 2024 | 9:48 PM IST
share

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) अनुचित आचरण मसलन फ्रंट रनिंग और इनसाइडर ट्रेडिंग पर लगाम कसने के लिए परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों (एएमसी) के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाएगी। यह प्रक्रिया एक महीने में तैयार हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बाजार नियामक ने अपनी पिछली बोर्ड बैठक में बाजार का गलत फायदा उठाने से रोकने के लिए सुधरी हुई संस्थागत व्यवस्था बनाने को मंजूरी दी थी।

एम्फी के मुख्य कार्याधिकारी वेंकट चलसानी ने कहा कि हम एक समिति के साथ इन उपायों पर चर्चा कर रहे हैं। हम इसे एक महीने के भीतर प्रकाशित कर देंगे और एएमसी को सूचना भेजेंगे। समिति के साथ चर्चा के बाद मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाई जाएगी और सेबी की जांच के बाद इसे एएमसी को भेजा जाएगा। 30 अप्रैल की बोर्ड बैठक में सेबी ने ऐसी व्यवस्था बनाने के फैसले को मंजूरी दी थी।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 30 अप्रैल की बोर्ड बैठक में इस तरह की व्यवस्था शुरू करने के फैसले को मंजूरी दे दी। नियामक व्यापक फ्रेमवर्क का निर्दश देगा जबकि एम्फी (Amfi) मानक तैयार करेगा।

सेबी ने AMC को अनुचित आचरण और संवेदनशील जानकारी के दुरुपयोग के मामलों की पहचान करने के लिए अधिक निगरानी और आंतरिक नियंत्रण प्रक्रियाएं स्थापित करने का निर्देश दिया है। फ्रेमवर्क के तहत, नियामक ऐसे मामलों में एएमसी के प्रबंधन पर अधिक जिम्मेदारी और जवाबदेही भी सुनिश्चित करेगा।

पारदर्शिता लाने के लिए AMC को एक व्हिसिल-ब्लोअर मैकेनिज्म की भी आवश्यकता होगी।

ऐसे कई मामलों के बाद, जहां म्यूचुअल फंड के कर्मचारियों पर व्यक्तिगत लाभ के लिए खुलेआम व्यापार करने का आरोप लगाया गया था, बाजार नियामक ने म्यूचुअल फँड कर्मचारियों और फंड प्रबंधकों के लिए सख्त नियम लागू किए।

Advertisement
First Published - May 9, 2024 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement