facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सुस्ती के बीच मजबूत रही म्युचुअल फंडों की AUM ग्रोथ, जुटाए 68.6 लाख करोड़ रुपये

Advertisement

पहली तीन तिमाहियों में उद्योग ने तिमाही आधार पर एयूएम में क्रमशः 10 प्रतिशत, 9 प्रतिशत और 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

Last Updated- January 05, 2025 | 9:54 PM IST
AUM growth of mutual funds remained strong amid slowdown, raised Rs 68.6 lakh crore सुस्ती के बीच मजबूत रही म्युचुअल फंडों की AUM ग्रोथ, जुटाए 68.6 लाख करोड़ रुपये

कैलेंडर वर्ष 2024 में चौथी तिमाही की सुस्ती के बावजूद म्युचुअल फंडों (एमएफ) ने अपनी प्रबंधन अधीन परिसंप​त्तियों (एयूएम) में करीब 40 फीसदी का इजाफा दर्ज किया। 39.4 फीसदी की यह एयूएम वृ​द्धि दर पिछले दशक में सर्वा​धिक है।

म्युचुअल फंडों के संगठन (एम्फी) के अनुसार दिसंबर तिमाही के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि म्युचुअल फंडों ने संयुक्त रूप से 68.6 लाख करोड़ रुपये जुटाए, जबकि पूर्ववर्ती वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 49.2 लाख करोड़ रुपये था। एयूएम वृद्धि दो कारकों से प्रभावित होती है: बाजार प्रदर्शन और शुद्ध प्रवाह।

एयूएम पर मार्क-टू-मार्केट प्रभाव समय के साथ बढ़ा है, क्योंकि इक्विटी और हाइब्रिड एमएफ योजनाओं की हिस्सेदारी में इजाफा हुआ है। अकेले ऐ​क्टिव इक्विटी फंड नवंबर 2024 तक 30 लाख करोड़ रुपये की एयूएम तक पहुंच गए। इक्विटी बाजार के प्रदर्शन का असर हाल के वर्षों में तिमाही एयूएम वृद्धि के आंकड़ों में स्पष्ट दखा है। 2024 की पहली तीन तिमाहियों में एयूएम ने तीन महीने की सभी अवधियों में दमदार वृद्धि दर्ज की।

पहली तीन तिमाहियों में उद्योग ने तिमाही आधार पर एयूएम में क्रमशः 10 प्रतिशत, 9 प्रतिशत और 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। हालांकि, अंतिम तिमाही में बाजार में गिरावट के बाद, औसत एयूएम वृद्धि धीमी होकर केवल 3.6 प्रतिशत रह गई।

Advertisement
First Published - January 5, 2025 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement