facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

म्युचुअल फंड में महिला निवेशकों का AUM FY26 में ₹11 लाख करोड़ के पार, SIP में 29% हिस्सेदारी

Advertisement

CAMS ने “Going Beyond the Box 2026” रिपोर्ट पेश की: लंबे समय के लिए संपत्ति बनाने पर बढ़ते फोकस के बीच महिला निवेशकों की भागीदारी बढ़ी

Last Updated- May 19, 2026 | 6:18 PM IST
Women investors

महिला निवेशक अब म्युचुअल फंड में 11.3 लाख करोड़ रुपये की एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) संभाल रही हैं। कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड (CAMS), की “गोइंग बियॉन्ड द बॉक्स 2026” रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 में महिलाओं ने 3 लाख करोड़ रुपये का ग्रॉस निवेश किया, जो कुल निवेश (इनफ्लो) का 35 फीसदी हिस्सा है। यह भारत के म्युचुअल फंड उद्योग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और लॉन्ग टर्म व सिस्टमैटिक निवेश की ओर उनके झुकाव को दर्शाता है। बता दें कि CAMS भारत की सबसे बड़ी म्युचुअल फंड रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंट है। यह इस रिपोर्ट का 5वां संस्करण है।

महिलाओं की SIP में हिस्सेदारी 29% 

महिलाएं अब एक्टिव सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान्स (SIPs) में 29 फीसदी हिस्सेदारी रखती हैं, जो अनुशासित और लंबी अवधि के निवेश के प्रति उनकी बढ़ती पसंद को दर्शाता है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला निवेशकों की संख्या बढ़कर 1.32 करोड़ हो गई है, जिसमें वित्त वर्ष 2026 के दौरान 22 लाख नए निवेशक जुड़े हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लगभग 75 फीसदी महिला निवेशकों की उम्र 50 वर्ष से कम है, जबकि 35 वर्ष से कम आयु वर्ग में निवेशकों की संख्या में मजबूत बढ़ोतरी देखी गई है।

Also Read: The Wealth Company बनी EGR से जुड़ने वाली पहली AMC, अब NSE पर मिलेगा शेयर की तरह सोना

महिलाओं में बढ़ा निवेश का आत्मविश्वास

CAMS ने कहा कि रिपोर्ट के निष्कर्ष यह दर्शाते हैं कि महिला निवेशक अब केवल शुरुआती भागीदारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे लक्ष्य-आधारित निवेश व्यवहार की ओर बढ़ रही हैं। महिलाएं तेजी से डायवर्सिफाइड और व्यवस्थित निवेश रणनीतियां अपना रही हैं।

CAMS के प्रबंध निदेशक अनुज कुमार ने कहा, “भारत भर के बड़े महानगरों से लेकर उभरते शहरों तक, वित्तीय स्वतंत्रता और संपत्ति निर्माण के बारे में महिलाओं की बढ़ती जागरूकता से निवेश का परिदृश्य बदल रहा है। यह लंबे समय के लिए संपत्ति बनाने के प्रति महिलाओं के दृष्टिकोण में आए बदलाव और निवेश करने में उनके बढ़ते आत्मविश्वास का स्पष्ट प्रतिबिंब है।”

रिपोर्ट की मुख्य बातें:

बढ़ता निवेशक आधार: महिला निवेशकों की संख्या 1.32 करोड़ तक पहुंच गई है, जिसमें FY26 में 22 लाख नए निवेशक जुड़े हैं।

इक्विटी-आधारित और डायवर्स पोर्टफोलियो: जहां इक्विटी निवेश अभी भी हावी है, वहीं हाइब्रिड और सॉल्यूशन-ओरिएंटेड फंड्स में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है, जो लक्ष्य-आधारित निवेश की ओर बढ़ते रुझान का संकेत है।

SIPs में मजबूत भागीदारी: लाइव SIPs में महिलाओं की हिस्सेदारी 29% है, जो नियमित और लंबे समय के निवेश की ओर उनके बढ़ते झुकाव को दिखाता है।

युवा महिलाओं की बढ़ती भागीदारी: लगभग 75% महिला निवेशक 50 साल से कम उम्र की हैं, और 35 साल से कम उम्र के ग्रुप में खास तौर पर तेजी देखी गई है।

B30 शहरों से बढ़ती भागीदारी: अब 45% महिला निवेशक टॉप 30 शहरों (B30) से बाहर के इलाकों से आती हैं, जो पूरे देश में म्युचुअल फंड की गहरी पहुंच का संकेत है।

Also Read: ICICI PRU MF ने लॉन्च किए 2 नए SIF, लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर फोकस; किन निवेशकों के लिए हैं बेहतर? 

महिलाओं में बढ़ा मल्टी-एसेट निवेश का चलन

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि महिला निवेशक डिजिटल और असिस्टेड, दोनों तरह के चैनलों का इस्तेमाल करने में ज्यादा सहज होती जा रही हैं। यह उनके लंबे समय के वित्तीय लक्ष्यों के हिसाब से मल्टी-एसेट पोर्टफोलियो के लिए उनकी बढ़ती पसंद को दिखाता है।

कुल मिलाकर, “गोइंग बियॉन्ड द बॉक्स 2026” रिपोर्ट भारत में महिलाओं की भूमिका को सिर्फ एक भागीदार के तौर पर ही नहीं, बल्कि धन बनाने में एक अहम शक्ति के तौर पर भी रेखांकित करती है। ये नतीजे एसेट मैनेजरों, डिस्ट्रीब्यूटरों और नीति-निर्माताओं को ज्यादा समावेशिता को बढ़ावा देने, पहुच को बेहतर बनाने और महिला निवेशकों की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट बनाने के बारे में अहम दिशा देते हैं।

Advertisement
First Published - May 19, 2026 | 5:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement