facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2026: AMFI ने रखीं 27 मांगें; टैक्स में राहत और डेट फंड के लिए ‘इंडेक्सेशन’ लाभ बहाल करने की मांग की

Advertisement

एम्फी ने साथ ही म्युचुअल फंडों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के समान कर लाभों के साथ पेंशन आधारित योजनाएं पेश करने की अनुमति देने का आग्रह भी किया है

Last Updated- January 20, 2026 | 8:17 PM IST
Mutual Fund

Budget 2026: एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) ने सरकार से आगामी बजट 2026-27 में डेट (बॉन्ड) फंड के लिए ‘इंडेक्सेशन’ लाभों को बहाल करने की मांग की। एम्फी ने साथ ही म्युचुअल फंडों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के समान कर लाभों के साथ पेंशन आधारित योजनाएं पेश करने की अनुमति देने का आग्रह भी किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लोकसभा में आम बजट पेश करेंगी। इंडेक्सेशन वह तरीका है, जिससे निवेश पर होने वाले मुनाफे में महंगाई को एडजेस्ट किया जाता है, जिससे टैक्स का बोझ कम हो जाता है।

LTCG टैक्स में छूट बढ़ाने की मांग

म्युचुअल फंड निकाय ने रिटेल और लॉन्ग टर्म निवेशकों को ज्यादा राहत देने के लिए इक्विटी निवेश से होने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) पर टैक्स छूट की सीमा बढ़ाने की भी मांग की है। वित्त वर्ष 2026-27 के आम बजट के लिए अपनी सिफारिशों में एम्फी ने सरकार से इक्विटी एलटीसीजी (एलटीसीजी) के लिए कर मुक्त छूट की सीमा को 1.25 लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये करने का आग्रह किया है।

Also Read: Budget 2026: म्युचुअल फंड इंडस्ट्री को टैक्स राहत की उम्मीद, रिटेल निवेश और SIP बढ़ाने पर नजर

उसने कहा, ”म्युचुअल फंड उद्योग में स्थिर दीर्घकालिक पूंजी को प्रोत्साहित करने के लिए पांच वर्ष से अधिक समय तक रखी गई इकाइयों पर दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ से छूट की सिफारिश की गई है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि निवेशक लंबी अवधि तक निवेशित रहें।”

इसके साथ ही एम्फी ने म्युचुअल फंड की डेट योजनाओं के लिए लॉन्ग टर्म इंडेक्सेशन लाभ को बहाल करने का अनुरोध किया है, जिसे बजट 2024 में वापस ले लिया गया था।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 20, 2026 | 8:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement