facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Canara Robeco के इस हाइब्रिड फंड का जलवा, 38 साल में 47 गुना रिटर्न, SIP करने वाले बने करोड़पति

Advertisement

फंड की टॉप 10 होल्डिंग्स में अलग-अलग सेक्टर की प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। इसमें HDFC और ICICI बैंक का हिस्सा क्रमशः 1.64% और 1.63% है

Last Updated- April 22, 2026 | 5:35 PM IST
Mutual Fund

Canara Robeco Conservative Hybrid Fund: केनरा रोबेको कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड इस साल अपनी 38वीं सालगिरह मनाने की तैयारी कर रहा है। इस स्कीम ने 24 अप्रैल 1988 को म्युचुअल फंड बाजार में कदम रखा था। यह एक ओपन-एंडेड हाइब्रिड स्कीम है, जो मुख्य रूप से डेट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करती है। इस स्कीम का मकसद डेट में निवेश के जरिए स्थिरता प्रदान करना और साथ ही इक्विटी में निवेश के माध्यम से ग्रोथ देना है। करीब चार दशकों के अपने सफर में इस फंड ने निवेशकों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए मजबूत प्रदर्शन किया है। लॉन्च से अब तक इसने निवेशकों का पैसा लगभग 47 गुना बढ़ाया है और 10.67% का कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) रिटर्न दिया है। खास बात यह है कि इसका SIP रिटर्न भी बेहतरीन रहा है, जो इसे लंबे समय के निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बनाता है।

AUM पहुंचा ₹800 करोड़ के पार

इसके साथ ही इस फंड ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 31 मार्च 2026 तक इसका एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 849.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस फंड ने पिछले एक साल में 2.48%, तीन साल में 7.71% और 5 साल में 6.95% का रिटर्न दिया है। अवनीश जैन, अमित कदम और सुमन प्रसाद इस स्कीम के फंड मैनेजर्स हैं।

Also Read: ₹2 लाख नहीं, अब सिर्फ ₹1,000 से शुरू करें सोशल इम्पैक्ट फंड्स में निवेश; SEBI ने खोला SSE का रास्ता

निवेशकों की दौलत 47 गुना बढ़ी

शुरुआत से ही इस स्कीम ने मजबूत और भरोसेमंद रिटर्न का ट्रैक रिकॉर्ड कायम रखा है और समय-समय पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। बीते करीब चार दशकों में इसने लंपसम निवेशकों की पूंजी को लगभग 47 गुना तक बढ़ाया है। वहीं, जिन निवेशकों ने शुरुआत से हर महीने 10,000 रुपये की SIP जारी रखी, उनकी संपत्ति आज करोड़ों में पहुंच चुकी है।

फंड का लमसम प्रदर्शन

लॉन्च डेट – 24 अप्रैल 1988

लॉन्च के बाद से रिटर्न – 10.67% सालाना

एकमुश्त निवेश – 1 लाख रुपये

38 साल बाद निवेश की वैल्‍यू – 47,11,255 रुपये

फंड का SIP प्रदर्शन

लॉन्च के बाद से SIP रिटर्न – 8.65% सालाना

मंथली SIP अमाउंट – 10,000 रुपये

38 साल में कुल SIP निवेश – 45,60,000 रुपये

38 साल बाद SIP निवेश की कुल वैल्यू – 3,25,05,960 रुपये

Also Read: US-Focused Funds ने दिया 50% रिटर्न: अब कैसे चुनें सही फंड? AI बूम में निवेश का पूरा गाइड

केनरा रोबेको कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड की डिटेल

केनरा रोबेको कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड एक ओपन-एंडेड हाइब्रिड स्कीम है। इस फंड में निवेशक मिनिमम 5,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में SIP करने की भी सुविधा है। SIP के लिए मिनिमम निवेश 1,000 रुपये है। इस फंड का बेंचमार्क CRISIL Hybrid 85+15 Conservative Index है।

30 मार्च 2026 तक, इस फंड के रेगुलर प्लान का एक्सपेंस रेश्यो 1.88% और डायरेक्ट प्लान का 0.76% है। इस फंड के डायरेक्ट प्लान को 2 जनवरी 2013 को लॉन्च किया गया था। फंड में कोई लॉक-इन पीरियड नहीं है। अगर आप अपने निवेश का 10% तक पैसा निकालते हैं, तो कोई चार्ज नहीं लगेगा। लेकिन 10% से ज्यादा यूनिट्स निकालने पर, अगर आप 365 दिनों के भीतर रिडेम्प्शन करते हैं, तो 1% चार्ज देना होगा।

फंड का एसेट एलोकेशन

31 मार्च 2026 तक फंड का एसेट एलोकेशन संतुलित नजर आता है। इसमें करीब 22.73% हिस्सा इक्विटी में निवेश किया गया है। वहीं, 34.54% रकम डेट इंस्ट्रूमेंट्स में लगाई गई है। सरकारी बॉन्ड्स में फंड का 27.96% निवेश है, जो इसे स्थिरता देता है। इसके अलावा, 12.74% पैसा मनी मार्केट में रखा गया है, जबकि 2.03% हिस्सा अन्य कैटेगरी में निवेश किया गया है।

फंड का रिस्क और रिटर्न प्रोफाइल

इस फंड के क्वांटिटेटिव डेटा से इसके रिस्क और रिटर्न प्रोफाइल का अंदाजा लगता है।

इक्विटी हिस्से में…

  • स्टैंडर्ड डिविएशन 4.27 है, जो बताता है कि रिटर्न में उतार-चढ़ाव सीमित है।
  • पोर्टफोलियो बीटा 1.06 है, यानी फंड का प्रदर्शन बाजार के आसपास चलता है।
  • इक्विटी पोर्टफोलियो टर्नओवर रेशियो 0.10 गुना है, जबकि कुल टर्नओवर रेशियो 1.29 गुना है, जो दिखाता है कि पोर्टफोलियो में बदलाव मध्यम स्तर का है।
  • शार्प रेशियो -0.02 है, जो बताता है कि जोखिम के मुकाबले रिटर्न बहुत आकर्षक नहीं रहा।
  • आर-स्क्वेयर 0.88 है, यानी फंड का प्रदर्शन काफी हद तक बाजार से जुड़ा हुआ है।

डेट हिस्से की बात करें तो…

  • एनुअलाइज्ड पोर्टफोलियो YTM 7.26% है, यानी बॉन्ड्स से मिलने वाली संभावित कमाई।
  • मॉडिफाइड ड्यूरेशन 2.12 साल है, जो ब्याज दरों में बदलाव के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।
  • रेसिडुअल मैच्योरिटी 3.98 साल और मैकाले ड्यूरेशन 2.24 साल है, जो बताता है कि फंड का डेट पोर्टफोलियो मध्यम अवधि का है।

Also Read: इक्विटी में लौट रहा पैसा, डेट से निकासी– क्या संकेत दे रहा है बदलता इन्वेस्टमेंट ट्रेंड?

फंड की टॉप-10 होल्डिंग

फंड की टॉप 10 होल्डिंग्स में अलग-अलग सेक्टर की प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। इसमें HDFC और ICICI बैंक का हिस्सा क्रमशः 1.64% और 1.63% है। बजाज फाइनैंस में 1.12% निवेश किया गया है। जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड में 1.09% और L&T में 0.99% हिस्सेदारी है। इंफोसिस में 0.84% और एयरटेल में 0.83% निवेश है। इसके अलावा, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 0.77%, ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड में 0.72% और शैलेट होटल्स लिमिटेड में 0.64% हिस्सा रखा गया है।

Name Industry Classification % of Net Assets
HDFC Bank Ltd. Banks 1.64%
ICICI Bank Ltd. Banks 1.63%
Bajaj Finance Ltd. Finance 1.12%
JB Chemicals & Pharmaceuticals Ltd. Pharmaceuticals & Biotechnology 1.09%
Larsen & Toubro Ltd. Construction 0.99%
Infosys Ltd. IT – Software 0.84%
Bharti Airtel Ltd. Telecom – Services 0.83%
Britannia Industries Ltd. Food Products 0.77%
Global Health Ltd. Healthcare Services 0.72%
Chalet Hotels Ltd. Leisure Services 0.64%

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां फंड्स के परफॉर्मेंस की डिटेल दी गई है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - April 22, 2026 | 5:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement