facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Altiva SIF ने लॉन्च किया नया फंड, टॉप- 100 से बाहर की कंपनियों पर होगा फोकस

Advertisement

इस फंड का न्यू फंड ऑफर (NFO) 18 मई 2026 को खुल गया। लंबी अवधि में कैपिटल ग्रोथ हासिल करना मकसद

Last Updated- May 18, 2026 | 1:58 PM IST
mutual fund
Representational Image

एडलवाइस म्युचुअल फंड की Altiva SIF ने अपना नया फंड Altiva Equity Ex-Top 100 Long-Short Fund लॉन्च किया है। यह अ​ल्टिवा एसआईएफ की ओर से दूसरा फंड है। इस फंड को लंबी अवधि में कैपिटल ग्रोथ देने के मकसद से लॉन्च किया गया है। यह इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करेगा और टॉप 100 कंपनियों से बाहर के अवसरों पर खास फोकस करेगा।

इस फंड का न्यू फंड ऑफर (NFO) 18 मई 2026 को खुल गया और 1 जून 2026 को बंद होगा। ऑफर अवधि के दौरान यूनिट की कीमत 10 रुपये प्रति यूनिट रहेगी। इस फंड का प्रबंधन त्रिदीप भट्टाचार्य, प्रेसिडेंट एवं CIO (इक्विटीज), और निखिल गडा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, एडलवाइस म्युचुअल फंड द्वारा किया जाएगा।

एडलवाइस म्युचुअल फंड की एमडी एंड सीईओ राधिका गुप्ता ने कहा कि Altiva Equity ex Top 100 मुख्य रूप से लॉन्ग-ओनली स्ट्रैटेजी है, जिसे हाई-कन्विक्शन स्मॉल और मिडकैप पोर्टफोलियो के जरिए लंबी अवधि का अल्फा हासिल करने के लिए डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि मिड और स्मॉलकैप फंड्स के प्रबंधन में एडलवाइस का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड और गहरी बॉटम-अप रिसर्च इस फंड को मजबूती देती है।

बता दें, स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) एक नया एसेट क्लास है, जिसे म्युचुअल फंड और अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) के बीच रखा गया है। SIF में निवेश के लिए न्यूनतम 10 लाख रुपये का निवेश जरूरी है, जो PAN स्तर पर लागू होगा।

टॉप- 100 कंपनियों से बाहर की कंपनियों पर फोकस

यह फंड मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर टॉप 100 कंपनियों से बाहर की कंपनियों पर फोकस करेगा, जिससे निवेशकों को बाजार के व्यापक और अपेक्षाकृत कम रिसर्च किए गए हिस्से तक पहुंच मिलेगी। स्ट्रैटेजी में बॉटम-अप स्टॉक चयन के साथ लॉन्ग और सीमित शॉर्ट पोजीशन लेने की सुविधा भी होगी, जिसमें डेरिवेटिव्स का उपयोग किया जा सकेगा।

यह पढ़ें: प्लेटिनम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड: 20 मई से खुलेगा NFO, किसे करना चाहिए इस SIF में निवेश?

एडलवाइस म्युचुअल फंड के प्रेसिडेंट और CIO (इक्विटीज) त्रिदीप भट्टाचार्य ने कहा कि Ex-Top 100 स्ट्रैटेजी निवेशकों को छोटे और मिडकैप स्पेस की बड़ी कंपनियों के व्यापक यूनिवर्स तक पहुंच देती है। यहां कई ऐसे हाई ग्रोथ वाले बिजनेसेस मौजूद हैं, जिन्हें बाजार ने अभी पूरी तरह खोजा नहीं है और जो मजबूत अल्फा पैदा कर सकते हैं। SMID वैल्यूएशन में हालिया गिरावट के बाद यह निवेशकों के लिए आकर्षक एंट्री अवसर बन गया है।

Altiva Equity Ex-Top 100 Long-Short Fund: NFO की खास बातें

फोकस्ड SMID रणनीति: यह फंड मिड और स्मॉलकैप कंपनियों (मार्केट कैप के आधार पर 101 से 750 रैंक वाली कंपनियां) में निवेश करेगा, ताकि उभरते ग्रोथ अवसरों का लाभ उठाया जा सके।

हाई-कन्विक्शन पोर्टफोलियो: यह मुख्य रूप से लॉन्ग-ओनली और सेक्टर-अग्नॉस्टिक रणनीति होगी, जिसमें SMID यूनिवर्स से 35-45 हाई-कन्विक्शन बॉटम-अप निवेश विचार शामिल होंगे।

SMID को अल्फा जनरेटर के रूप में देखा गया: स्मॉल और मिडकैप सेगमेंट ऐतिहासिक रूप से मल्टीबैगर स्टॉक्स के लिए फर्टिलाइल ग्राउंड रहे हैं। हाई ग्रोथ वाले सेक्टर बड़े कैप शेयरों की तुलना में अधिक अल्फा पैदा करने की क्षमता रखते हैं।

वेल्थ क्रिएशन का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड: पिछले पांच वर्षों में SMID यूनिवर्स ने 185 मल्टीबैगर स्टॉक्स दिए हैं, जबकि लार्जकैप स्पेस में यह संख्या केवल 13 रही। इससे बेहतर रिटर्न की संभावनाएं दिखाई देती हैं।

आकर्षक वैल्यूएशन एंट्री पॉइंट: हालिया गिरावट के बाद स्मॉल और मिडकैप वैल्यूएशन अधिक उचित स्तर पर आ गए हैं, जिससे जोखिम-रिटर्न अनुपात बेहतर हुआ है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां एनएफओ की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।) 

Advertisement
First Published - May 18, 2026 | 1:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement