facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एडलवाइस म्यूचुअल फंड का AUM पहुंचा ₹1.50 लाख करोड़, निवेशकों की संख्या 25 लाख के पार

Advertisement

एडलवाइस म्यूचुअल फंड हाउस अब तीन प्रमुख क्षेत्रों फंडामेंटल इन्वेस्टिंग, फैक्टर इन्वेस्टिंग और फिक्स्ड इनकम में फैली हुई 60 से अधिक योजनाओं का प्रबंधन कर रहा है।

Last Updated- June 25, 2025 | 8:43 PM IST
Mutual Fund

एडलवाइस म्यूचुअल फंड (Edelweiss Mutual Fund) का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) मई 2025 तक लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसी के साथ कंपनी के निवेशकों की संख्या 25 लाख से अधिक हो गई है। कंपनी ने अपने पांचवें वार्षिक इन्वेस्टर मीट के दौरान यह जानकारी दी।

एडलवाइस म्यूचुअल फंड हाउस अब तीन प्रमुख क्षेत्रों फंडामेंटल इन्वेस्टिंग, फैक्टर इन्वेस्टिंग और फिक्स्ड इनकम में फैली हुई 60 से अधिक योजनाओं का प्रबंधन कर रहा है। कंपनी के पास 22 से अधिक अनुभवी पेशेवरों की एक टीम है। इनके पास मिलाकर 300 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

Also Read: HDB Financial Services IPO में निवेश करें या नहीं? जानें 6 ब्रोकरेज की सलाह और GMP क्या दे रहा इशारा

इस मौके पर एडलवाइस म्यूचुअल फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ राधिका गुप्ता (Radhika Gupta) ने निवेशकों ने कहा कि एएमसी का फोकस भविष्य के लिए तैयार निवेश, निवेशक-केंद्रित नवाचार और भारत के पूंजी बाजार के निर्माण में अपनी भूमिका को लगातार विस्तार देने पर है।

उन्होंने कहा, “हमारा इन्वेस्टर मीट हमारे सभी हितधारकों द्वारा हम पर जताए गए विश्वास और भरोसे का प्रमाण है। यह न केवल हमारी विकास यात्रा पर चिंतन करने का अवसर है, बल्कि भविष्य के लिए अपनी दृष्टि साझा करने का भी एक महत्वपूर्ण मंच है। हम एक लचीली, नवाचार-प्रेरित एसेट मैनेजमेंट कंपनी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म में वैल्यू सृजित करे।”

Advertisement
First Published - June 25, 2025 | 8:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement