facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मिडकैप फंड्स में छिपे हैं अगले मार्केट लीडर्स! Edelweiss MF के नए अभियान का बड़ा संदेश 

Advertisement

इस अभियान में लोकप्रिय ब्रांड्स और कारोबारी उदाहरणों के जरिए दिखाया गया है कि भारत की कई तेजी से बढ़ती और प्रभावशाली कंपनियां मिडकैप कैटेगरी का हिस्सा हैं

Last Updated- May 27, 2026 | 4:08 PM IST
Mutual Fund

 Midcap Funds: एडलवाइस म्युचुअल फंड ने मिडकैप फंड कैटेगरी पर आधारित एक नया इंटीग्रेटेड आउटडोर अभियान शुरू किया है, जिसमें बाजार की एक अक्सर नजरअंदाज की जाने वाली सच्चाई को निवेशकों के लिए अहम संदेश के रूप में पेश किया गया है। यह संदेश है- भारत की कई सबसे चर्चित और तेजी से बढ़ती कंपनियां मिडकैप कैटेगरी में आती हैं।

लार्ज कैप हमेशा मार्केट लीडर नहीं

“मार्केट लीडर हमेशा लार्ज कैप कैटेगरी में ही नहीं होते” – इस विचार पर आधारित यह अभियान उस आम धारणा को चुनौती देता है कि किसी कैटेगरी में लीडरशिप केवल लार्ज कैप कंपनियों के पास होती है। इस अभियान में रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले लोकप्रिय ब्रांड्स और कारोबारी उदाहरणों के जरिए दिखाया गया है कि भारत की कई तेजी से बढ़ती और प्रभावशाली कंपनियां मिडकैप कैटेगरी का हिस्सा हैं। साथ ही, यह भी बताया गया है कि ऐसी हाई ग्रोथ की क्षमता वाली कंपनियों में निवेश करने का आसान तरीका मिडकैप फंड्स हैं।

Also Read: UTI Mutual Fund का Wealth 360 लॉन्च: अब एक ही डैशबोर्ड पर फ्री में देखें MF, FD, स्टॉक और NPS समेत पूरी वेल्थ

क्यों मिडकैप फंड्स पर लगाएं दांव? 

यह अभियान मिडकैप फंड्स को ऐसे कारोबारों में निवेश के रूप में पेश करता है, जो तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं और धीरे-धीरे अपने क्षेत्र के प्रमुख खिलाड़ी बन रहे हैं। सरल लेकिन प्रभावशाली क्रिएटिव्स और सटीक संदेशों के जरिए यह अभियान बताता है कि मिडकैप फंड्स में निवेश करना ऐसी तेजी से बढ़ती कंपनियों की विकास यात्रा का हिस्सा बनने का अवसर है।

मिडकैप में लंबी अवधि के मौके 

एडलवाइस म्युचुअल फंड के SVP निरंजन अवस्थी ने कहा, “इस अभियान का उद्देश्य लोगों की उस आम धारणा को बदलना था कि मिडकैप कंपनियां सिर्फ बड़ी कंपनियां बनने की राह पर हैं और अभी आकार तथा बाजार में लीडरशिप के मामले में छोटी हैं। वास्तव में, कई मिडकैप कंपनियां अपने सेक्टर में मजबूत पकड़ रखती हैं। उनका लगातार अच्छा प्रदर्शन रहा है, कई दशकों का परिचालन अनुभव है और उनका कारोबार भी बड़े पैमाने पर फैला हुआ है।”

उन्होंने आगे कहा कि मिडकैप फंड्स का लक्ष्य ऐसी कंपनियों की पहचान कर उनमें निवेश करना है, ताकि निवेशकों को लंबी अवधि में दौलत बनाने के इन खास अवसरों का लाभ मिल सके। लार्ज कैप शेयरों में कम प्रतिनिधित्व वाले कई सेक्टर्स में मौजूद विविध अवसरों के कारण मिडकैप भारत की बदलती विकास कहानी में निवेश का एक आकर्षक विकल्प प्रदान करते हैं।

Also Read: JM Financial AMC ने लॉन्च किया ₹1,000 करोड़ का दूसरा परफॉर्मिंग क्रेडिट AIF, प्राइवेट डेट मार्केट पर फोकस

यह अभियान 10 शहरों में शुरू किया गया है। इसके लिए बड़े होर्डिंग्स, ट्रांजिट मीडिया और डिजिटल आउटडोर स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया है। अभियान के आसान और लोगों से जुड़ने वाले संदेश राह चलते लोगों का तुरंत ध्यान खींचते हैं और पहचान बनाने में मदद करते हैं।

Advertisement
First Published - May 27, 2026 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement