facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नवंबर में इक्विटी फंडों की नकदी घटी, 4 महीने के निचले स्तर पर आई

Advertisement

भले ही नकदी होल्डिंग स्थिर हो, लेकिन बाजार में गिरावट के कारण इक्विटी योजनाओं की संपूर्ण प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों (एयूएम) में गिरावट के परिणामस्वरूप नकदी का स्तर बढ़ जाता है।

Last Updated- December 17, 2024 | 10:10 PM IST
AUM growth of mutual funds remained strong amid slowdown, raised Rs 68.6 lakh crore सुस्ती के बीच मजबूत रही म्युचुअल फंडों की AUM ग्रोथ, जुटाए 68.6 लाख करोड़ रुपये

इक्विटी म्युचुअल फंडों (एमएफ) का नकदी स्तर नवंबर में मामूली रूप से घटकर 5.4 प्रतिशत रह गया। यह चार महीने में सबसे कम है। यह गिरावट इक्विटी योजनाओं में शुद्ध प्रवाह में 14 प्रतिशत की मासिक गिरावट के बीच आई है।

नकदी का स्तर सितंबर में 6 प्रतिशत के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन इसमें बाजार में गिरावट के बीच अक्टूबर से कमी आ रही है। मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज की एक रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर के अंत में नकदी का स्तर 5.5 प्रतिशत था। यह रिपोर्ट शीर्ष 20 फंड हाउस की इक्विटी योजनाओं के पास मौजूद नकदी पर आधारित है।

पीपीएफएएस म्युचुअल फंड के पास सर्वाधिक 21.5 प्रतिशत की नकदी थी जबकि बाकी अन्य फंड हाउसों की इक्विटी योजनाओं के पास 10 प्रतिशत से कम नकदी थी। फंड अधिकारियों के अनुसार हालांकि उनका लक्ष्य पूर्ण निवेश बनाए रखना है, लेकिन अनिश्चितता या महंगे मूल्यांकन के दौरान उन्हें नकदी रखने की जरूरत होती है।

नकदी रखना इस बात पर भी निर्भर करता है कि महीने के आखिर में स्कीम से कितना पैसा निकलता है और कितना पैसा आता है। नवंबर में इक्विटी फंडों में निवेश कम आया था जिसकी वजह एकमुश्त निवेश और नई फंड पेशकशों के संग्रह में गिरावट रही। नवंबर में ऐक्टिव योजनाओं में 35,943 करोड़ रुपये आए जो अक्टूबर के 41,887 करोड़ रुपये के सर्वाधिक पूंजी निवेश से 14 फीसदी कम है।

नकदी स्तरों में ये बदलाव बाजार में उतार-चढ़ाव की वजह से संपूर्ण फंड केआकार में होने वाले बदलावों पर आधारित है। भले ही नकदी होल्डिंग स्थिर हो, लेकिन बाजार में गिरावट के कारण इक्विटी योजनाओं की संपूर्ण प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों (एयूएम) में गिरावट के परिणामस्वरूप नकदी का स्तर बढ़ जाता है।

Advertisement
First Published - December 17, 2024 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement