facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सितंबर में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 5 महीने के निचले स्तर पर, अगस्त की तुलना में 10% की गिरावट

Advertisement

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के गुरुवार को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर, 2024 इक्विटी कोषों में नेट इनफ्लो का लगातार 43वां महीना रहा है।

Last Updated- October 10, 2024 | 4:30 PM IST
Mutual Fund

Equity mutual fund: इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में सितंबर के दौरान 34,419 करोड़ रुपये निवेश आया जो अगस्त की तुलना में 10 प्रतिशत की गिरावट है। म्यूचुअल फंड निकाय ने यह जानकारी दी। सेक्टर आधारित फंड और बड़ी कंपनियों के फंड में निवेश में भारी गिरावट आने से मासिक स्तर पर गिरावट दर्ज की गई है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के गुरुवार को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर, 2024 इक्विटी कोषों में नेट इनफ्लो का लगातार 43वां महीना रहा है।

म्यूचुअल फंड उद्योग ने अगस्त महीने में 1.08 लाख करोड़ रुपये की निकासी देखी थी जबकि सितंबर में यह निकासी 71,114 करोड़ रुपये रही। ऋण योजनाओं में 1.14 लाख करोड़ रुपये की निकासी होने के कारण भारी प्रवाह हुआ।

इस निकासी के बावजूद म्यूचुअल फंड उद्योग की प्रबंधन-अधीन शुद्ध परिसंपत्तियां पिछले महीने बढ़कर 67 लाख करोड़ रुपये हो गईं जबकि अगस्त के अंत में यह 66.7 लाख करोड़ रुपये थीं।

आंकड़ों के मुताबिक, इक्विटी-केंद्रित योजनाओं में पिछले महीने 34,419 करोड़ रुपये का निवेश हुआ जो अप्रैल के बाद का सबसे निचला स्तर है। अगस्त के 38,239 करोड़ रुपये और जुलाई के 37,113 करोड़ रुपये की तुलना में यह प्रवाह काफी कम था।

इसके अलावा इक्विटी योजनाओं में जून और मई में क्रमशः 40,608 करोड़ रुपये और 34,697 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। इक्विटी योजनाओं के भीतर क्षेत्र आधारित कोषों ने समीक्षाधीन महीने में 13,255 करोड़ रुपये के उच्चतम शुद्ध प्रवाह के साथ निवेशकों को आकर्षित किया।

हालांकि, अगस्त के 18,117 करोड़ रुपये की तुलना में प्रवाह कम रहा। इसके अलावा बड़ी कंपनियों से जुड़े कोषों में भी प्रवाह 2,637 करोड़ रुपये से घटकर 1,769 करोड़ रुपये रह गया।

Advertisement
First Published - October 10, 2024 | 4:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement