facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मार्केट में अनिश्चितता के बीच म्यूचुअल फंड का कैश रिजर्व बढ़ा, पर निवेशकों की सतर्कता बनी रही

Advertisement

बीएनपी पारिबा की रिपोर्ट में कहा गया है कि उद्योग स्तर पर (सभी फंडों की) मौजूद नकदी का स्तर 6.1 प्रतिशत था।

Last Updated- May 15, 2025 | 10:26 PM IST
Fund
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

इ​क्विटी म्युचुअल फंड (एमएफ) योजनाओं में लगातार पांचवें महीने अप्रैल में नकदी का स्तर बढ़ गया। इसकी वजह वै​श्विक व्यापार अनि​श्चितताओं के बीच फंड प्रबंधकों का निवेश को लेकर सतर्क दृष्टिकोण बरकरार रखना रहा। मोतीलाल ओसवाल फाइनैं​शियल सर्विसेज की एक रिपोर्ट के अनुसार 30 अप्रैल तक 20 बड़े फंड हाउसों की इ​क्विटी योजनाओं के पास नकदी उनके कुल पोर्टफोलियो के 7.2 प्रतिशत थी जो मार्च के 6.9 और फरवरी के 6.8 फीसदी से अ​धिक है। अप्रैल में कुल नकदी का स्तर मई 2021 के बाद से सबसे अधिक था।

बीएनपी पारिबा की रिपोर्ट में कहा गया है कि उद्योग स्तर पर (सभी फंडों की) मौजूद नकदी का स्तर 6.1 प्रतिशत था। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) थोड़े सतर्क रहे, फंडों के पास नकदी कई वर्षों के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई  जो प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियों (एयूएम) का 6.1 प्रतिशत है।’ 

नकदी स्तर यानी गैर निवे​शित रकम को बाजार के बारे में फंड प्रबंधक के नजरिये के संकेत के तौर पर देखा जाता है। हालांकि फंड अधिकारियों का कहना है कि वे पूरी तरह निवेशित बने रहने पर जोर देते हैं। लेकिन बाजार की अनिश्चितता, भविष्य में बेहतर खरीद अवसरों की उम्मीद में वे कुछ नकदी अपने पास बनाए रखते हैं। विश्लेषकों के अनुसार इ​क्विटी योजनाओं में नकदी स्तर में बदलाव पोर्टफोलियो में बड़े बदलाव या महीने के आ​खिर में भारी निवेश या बिकवाली के कारण भी हो सकता है। बाजार के उतार-चढ़ाव के कारण इक्विटी होल्डिंग के मूल्य में परिवर्तन, प्रतिशत स्तर पर नकदी स्तर को भी प्रभावित करता है। शीर्ष 20 फंड हाउस में से चार के पास 10 प्रतिशत या उससे अधिक नकदी थी। पराग पारेख फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विसेज के पास सबसे अधिक 23.6 प्रतिशत नकदी थी। 

Advertisement
First Published - May 15, 2025 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement