facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में रिकॉर्ड उछाल: 6 महीनों में दोगुना हुआ AUM

Advertisement

निवेश की रफ्तार बरकरार रहने से नवंबर में एयूएम 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार निकली

Last Updated- December 01, 2025 | 10:33 PM IST
Gold and Silver Price today

घरेलू म्युचुअल फंडों (एमएफ) की सोने और चांदी की होल्डिंग पिछले छह महीनों में दोगुनी से ज्यादा हो गई है। इसका कारण एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों (ईटीएफ) में रिकॉर्ड निवेश और कीमती धातुओं की कीमतों में तेज वृद्धि है।

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से पता चलता है कि नवंबर के अंत में सोने और चांदी के ईटीएफ की संयुक्त प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये थीं, जो मई 2025 के 79,319 करोड़ रुपये के आंकड़े 100 फीसदी ज्यादा है।

नवीनतम एयूएम आंकड़ों से प्राप्त निवेश के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि नवंबर में निवेश की रफ्तार धीमी होने के बावजूद हाल के दिनों की तुलना में अभी भी ऊंची बनी हुई है। लगातार दो महीनों में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के संग्रह के बाद पिछले महीने ईटीएफ ने करीब 6,000 करोड़ रुपये जुटाए।

सोने और चांदी के ईटीएफ में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी नए खाते खोलने के आंकड़ों में भी झलकती है। कैलेंडर वर्ष 2025 के पहले 10 महीनों में गोल्ड ईटीएफ के निवेश खातों या फोलियो में 50 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि सिल्वर ईटीएफ के खातों में 4 गुना वृद्धि दर्ज की गई।

Also Read: रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर: RBI के हस्तक्षेप के बावजूद डॉलर की मांग से दबाव बरकरार

वैश्विक और स्थानीय कारकों से प्रेरित कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण सोने और चांदी के ईटीएफ में निवेशकों की रुचि बढ़ी है। भू-राजनीतिक तनाव, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और डॉलर में नरमी के कारण कई निवेशक मौजूदा माहौल में सोने और चांदी को सुरक्षित विकल्प के रूप में देख रहे हैं। इस तेजी ने नए निवेशकों को भी इन धातुओं को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

ऐंजल वन एएमसी के कार्यकारी निदेशक और सीईओ हेमेन भाटिया ने कहा, चूंकि निवेशक बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा चाहते हैं, इसलिए सोने का आकर्षण मजबूत बना हुआ है और ईटीएफ इस शाश्वत सुरक्षा को एक योजनाबद्ध निवेश माध्यम के अनुशासन के साथ जोड़ते हैं। भविष्य में मुद्रा दबाव, मुद्रास्फीति जोखिम और वैश्विक अस्थिरता जैसे कारकों के बने रहने से सोने की ईटीएफ योजनाओं के विविध पोर्टफोलियो का अभिन्न हिस्सा बनने की संभावना है।

घरेलू बाजार में सोने की कीमतें एक साल में 68 फीसदी बढ़ी हैं। इस दौरान चांदी की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ईटीएफ परिसंपत्तियों में वृद्धि खुदरा निवेशकों के बीच म्युचुअल फंडों की बढ़ती स्वीकार्यता का भी संकेत है।

Also Read: सरकार ने मांगा 41,455 करोड़ रुपये का अतिरिक्त धन, उर्वरक व पेट्रोलियम सब्सिडी सबसे बड़ी वजह

जीरोधा फंड हाउस ने एक रिपोर्ट में कहा, यह उछाल दर्शाती है कि निवेशक फिजिकल रूप से सोने को रखने से आगे बढ़ चुके हैं और गोल्ड ईटीएफ को अधिक कारगर साधन के रूप में मान्यता दे रहे हैं क्योंकि यह आधुनिक समाधान न केवल भंडारण की परेशानी और निर्माण शुल्क समाप्त करता है बल्कि कर लाभ भी प्रदान करता है। फिजिकल सोने की तुलना में 12.5 फीसदी दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) कर दर की पात्रता हेतु कम अवधि की होल्डिंग आवश्यक होती है।

Advertisement
First Published - December 1, 2025 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement