facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mutual Fund के निवेशक दें ध्यान! Groww ने लॉन्च किया नया डीमैट फीचर, अब निवेश करना होगा और आसान

Advertisement

Groww ने म्यूचुअल फंड्स को डीमैट फॉर्मेट में लाकर निवेशकों को सभी इन्वेस्टमेंट एक जगह मैनेज करने की सुविधा दी है, जिससे प्रक्रिया और भी आसान हो गई है।

Last Updated- July 12, 2025 | 8:16 PM IST
Groww
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म Groww ने अपने यूजर्स के लिए एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब म्यूचुअल फंड्स को डीमैट फॉर्मेट में रखा जा सकेगा। इस बदलाव का मकसद निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड्स और अन्य निवेश जैसे स्टॉक्स, ETF और बॉन्ड्स को एक ही जगह पर आसानी से मैनेज करने की सुविधा देना है। कंपनी के सह-संस्थापक और COO हर्ष जैन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि Groww पर अब म्यूचुअल फंड्स का निवेश डिफॉल्ट रूप से डीमैट मोड में होगा।

हर्ष जैन ने कहा कि Groww हमेशा अपने ग्राहकों की जरूरतों को सुनकर प्रोडक्ट डेवलप करता है। पिछले एक साल में कई यूजर्स ने म्यूचुअल फंड्स को डीमैट फॉर्मेट में रखने की मांग की थी। इस मांग को पूरा करते हुए Groww ने यह नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे निवेशक अपने सभी निवेशों को एक ही डीमैट अकाउंट में देख और मैनेज कर सकेंगे।

Also Read: Dividend Stocks: डिविडेंड की धूम! 14 से 18 जुलाई के बीच लगभग 70 कंपनियां बाटेंगी अपना मुनाफा, निवेशकों की मौज

क्या है डीमैट अकाउंट और इसके फायदे?

डीमैट अकाउंट एक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम है, जिसमें स्टॉक्स, बॉन्ड्स और अब म्यूचुअल फंड्स जैसे निवेशों को रखा जाता है। यह निवेशकों के लिए पोर्टफोलियो मैनेजमेंट को आसान बनाता है, क्योंकि सभी निवेश एक ही जगह पर दिखाई देते हैं। पहले म्यूचुअल फंड्स को स्टेटमेंट ऑफ अकाउंट (SOA) फॉर्मेट में मैनेज किया जाता था, जिसमें हर एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के साथ अलग-अलग अपडेट करना पड़ता था। डीमैट अकाउंट इस प्रक्रिया को एक साथ करता है।

इस नए फीचर के साथ निवेशकों को कई फायदे मिलेंगे। अब बैंक अकाउंट डिटेल्स को एक बार अपडेट करने पर सभी निवेशों के लिए यह लागू हो जाएगा। म्यूचुअल फंड्स से रिडेम्पशन का पैसा सीधे Groww प्रोफाइल से लिंक बैंक अकाउंट में जमा होगी। इसके अलावा, निवेशक एक बार में कई नॉमिनी जोड़ सकेंगे, जो सभी निवेशों पर लागू होंगे। यह सुविधा निवेशकों के लिए इसे और आसान बना देगी।

जो यूजर्स पुराने तरीके को पसंद करते हैं, उनके लिए Groww ने SOA फॉर्मेट का विकल्प भी बरकरार रखा है। इसमें म्यूचुअल फंड्स की यूनिट्स सीधे AMC के पास रहती हैं और लेनदेन अलग-अलग स्टेटमेंट्स के जरिए रिकॉर्ड होते हैं। यह कदम Groww के उस मिशन को दर्शाता है, जिसमें यूजर्स की पसंद के हिसाब से निवेश को आसान और सुविधाजनक बनाना है।

Advertisement
First Published - July 12, 2025 | 8:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement