facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC AMC के लाखों निवेशकों का डेटा दांव पर? बंबई हाईकोर्ट ने हैकर ग्रुप ‘मॉर्फियस’ के खिलाफ दिया बड़ा आदेश

Advertisement

कंपनी की आईटी प्रणाली में 16 मई को गड़बड़ी का पता चला था। इसके बाद हैकर ग्रुप 'मॉर्फियस' ने एक ईमेल भेजकर 680 जीबी से ज्यादा महत्वपूर्ण डेटा चोरी करने का दावा किया था

Last Updated- June 01, 2026 | 4:35 PM IST
HDFC AMC

HDFC AMC data leak case: बंबई हाईकोर्ट ने एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC AMC) के कथित डेटा लीक मामले में रैनसमवेयर ग्रुप ‘मॉर्फियस’ को चुराए गए गोपनीय डेटा के इस्तेमाल, वितरण या खुलासा करने से अस्थायी रूप से रोक दिया है। न्यायमूर्ति श्रीराम शिरसाट की अवकाशकालीन पीठ ने 29 मई को पारित अपने आदेश में कहा कि पहली नजर में इस मामले में अंतरिम राहत देने के लिए पर्याप्त आधार बनता है।

चुराए गए डेटा पर रोक लगाने के निर्देश

पीठ ने कहा, “यदि गोपनीय डेटा का दुरुपयोग, लीक या व्यापार किया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और वादी कंपनी को अपूरणीय एवं अपरिवर्तनीय नुकसान हो सकता है।” इसके साथ ही अदालत ने केंद्र सरकार को भी चुराए गए डेटा से जुड़े सभी खातों को हटाने, ब्लॉक करने और इनएक्टिव करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

Also Read: MCX ने लॉन्च किया Silver 100 Futures, रिटेल निवेशकों और छोटे ज्वैलर्स के लिए आसान हुआ चांदी में निवेश 

680 जीबी डेटा चोरी का दावा, मचा हड़कंप

यह आदेश एचडीएफसी एएमसी की याचिका पर दिया गया है। कंपनी ने कहा था कि वह लाखों निवेशकों के निवेश का प्रबंधन करती है और उसके पास निवेशकों के नाम, पते, पहचान दस्तावेज, पैन कार्ड, बैंक खाते और निवेश से संबंधित संवेदनशील जानकारी सुरक्षित रहती है। कंपनी की आईटी प्रणाली में 16 मई को गड़बड़ी का पता चला था। इसके बाद हैकर ग्रुप ‘मॉर्फियस’ ने एक ईमेल भेजकर 680 जीबी से ज्यादा महत्वपूर्ण डेटा चोरी करने का दावा किया था।

डेटा लीक से निवेशकों पर बड़ा खतरा

कंपनी ने दावा किया कि उसने तुरंत आवश्यक कदम उठाए, नुकसान को सीमित करने के लिए जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल एक्टिव किए और इस साइबर सुरक्षा घटना की सूचना भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) को भी दी।

Also Read: Upcoming NFO: पैसा रखें तैयार! दो नई स्कीमें लॉन्च को तैयार, ₹500 से निवेश शुरू

कंपनी ने हाईकोर्ट को बताया कि गोपनीय डेटा के लीक होने का लगातार खतरा बना हुआ है। यदि यह डेटा सार्वजनिक होता है, तो इससे न केवल लाखों व्यक्तिगत निवेशकों के सामने पहचान की चोरी (Identity Theft), वित्तीय धोखाधड़ी और अन्य जोखिम खड़े हो सकते हैं, बल्कि कंपनी की प्रतिष्ठा और कारोबार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

बंबई हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 16 जून को निर्धारित की है।

Advertisement
First Published - June 1, 2026 | 4:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement