facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICICI Pru MF का एयूएम ₹10 लाख करोड़ के पार, देश की दूसरी फंड कंपनी बनी

Advertisement

इस दौरान ICICI Pru MF का एयूएम शीर्ष पांच कंपनियों में सबसे तेजी से बढ़ी। यह बढ़त तिमाही आधार पर 7.5 फीसदी रही

Last Updated- October 07, 2025 | 9:48 PM IST
ICICI Prudential AMC share price

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड की विभिन्न योजनाओं के तहत कुल प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 10 लाख करोड़ रुपये के पार चली गईं और इस तरह से 10 लाख करोड़ रुपये की एयूएम वाली वह दूसरी म्युचुअल फंड कंपनी बन गई। देश के दूसरे सबसे बड़े फंड हाउस ने यह उपलब्धि सितंबर तिमाही के दौरान हासिल की। इस दौरान उसकी एयूएम शीर्ष पांच कंपनियों में सबसे तेजी से बढ़ी। यह बढ़त तिमाही आधार पर 7.5 फीसदी रही।

आईसीआईसीआई बैंक और प्रूडेंशियल पीएलसी का संयुक्त उद्यम यह फंड हाउस दशकों से भारतीय म्युचुअल फंड क्षेत्र के सबसे बड़े ऐसेट मैनेजरों में से एक रहा है। पिछले 5 वर्षों में उसकी औसत तिमाही एयूएम 22.8 फीसदी की सालाना चक्रवृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ी है। यह वृद्धि दर उद्योग के बराबर है।

एसबीआई एमएफ 10 ट्रिलियन रुपये की एयूएम का आंकड़ा छूने वाला पहला फंड था। उसने जून 2024 में इस आंकड़े को पार किया। वैल्यू रिसर्च के सीईओ धीरेंद्र कुमार के अनुसार फंड हाउसों की संपत्ति का बढ़ता आकार निवेशकों के बढ़ते विश्वास का संकेत है।

उन्होंने कहा, 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचना महज आकार की बात नहीं है बल्कि विश्वास की बात है। यह दर्शाता है कि आम भारतीय अंततः म्युचुअल फंडों को जुआ नहीं बल्कि अपने भविष्य के निर्माण के सबसे चतुर तरीके के रूप में देख रहे हैं।

सितंबर तिमाही में टाटा एमएफ ने भी शीर्ष 10 फंड हाउस की सूची में प्रवेश किया। पिछली तिमाही में इस ऐसेट मैनेजर की औसत एयूएम 2.2 लाख करोड़ रुपये थीं जो मार्च में समाप्त तिमाही की तुलना में 10.6 फीसदी ज्यादा थीं।

Advertisement
First Published - October 7, 2025 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement