facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश घटकर आधा हुआ

Advertisement
Last Updated- June 09, 2023 | 4:27 PM IST
March 31 deadline: Relief for mutual fund investors on re-KYC directive March 31 deadline: Mutual Fund निवेशकों के लिए राहत की बड़ी खबर, मगर ये काम नहीं किया तो 1 अप्रैल से रोक दी जाएगी KYC

इक्विटी म्युचुअल फंड में होने वाला निवेश मई के महीने में आधा होकर 3,240 करोड़ रुपये रह गया। चढ़ते बाजार में निवेशकों के मुना‍फा वसूली करने से इस निवेश में लगातार दूसरे महीने गिरावट आई है। म्यूचुअल फंड का प्रबंधन करने वाली कंपनियों के संगठन एम्फी की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों से यह तथ्य सामने आया है। हालांकि इक्विटी वर्ग में पूंजी प्रवाह बने रहने का यह लगातार 27वां महीना रहा।

म्युचुअल फंड उद्योग में निवेश मई में भी जारी रहा और ऋण-उन्मुख योजनाओं में 57,420 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। इससे पिछले महीने में 1.21 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ था।

ऋण आधारित योजनाओं में पिछले महीने शुद्ध रूप से 46,000 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो अप्रैल में आए 1.06 लाख करोड़ के निवेश के आधे से भी कम है। म्यूचुअल फंड उद्योग के प्रबंधन-अधीन परिसंपत्तियों का आकार अप्रैल अंत के 41.62 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर मई अंत में 43.2 लाख करोड़ रुपये हो गया।

आंकड़ों के अनुसार, मई में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 3,240 करोड़ रुपये आए, जो अप्रैल में आए 6,480 करोड़ रुपये से बहुत कम हैं। इसके पहले मार्च में शुद्ध निवेश 20,534 करोड़ रुपये का हुआ था।

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के बिक्री एवं विपणन प्रमुख मनीष मेहता ने कहा, “बाजार में जारी तेजी के बीच मुनाफावसूली करने के अलावा छुट्टियां मनाने और शिक्षा के लिए खर्च बढ़ने से संभवतः मई में म्यूचुअल फंड में निवेश घटा है।”

इसके अलावा मासिक किस्तों के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश मई, 2023 के दौरान बढ़कर 14,000 करोड़ रुपये को पार कर गया। यह अप्रैल में 13,728 करोड़ रुपये रहा था।

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 4:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement