facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

17 महीने के हाई के बाद गोल्ड ETF में निवेश घटा, सितंबर में गिरकर 175 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

गोल्ड-लिंक्ड ETF में पिछले महीने 175.3 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। अगस्त में यह 1,028 करोड़ रुपये था। जुलाई में 456 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था।

Last Updated- October 20, 2023 | 7:32 PM IST
ETF

गोल्ड ETF (गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) में निवेश सितंबर में गिरकर 175 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले महीने यानी अगस्त में यह 17 महीने के हाई लेवल पर था।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, निवेश के अलावा समीक्षाधीन अवधि में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) का परिसंपत्ति आधार भी घट गया।

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट एडवाइजर इंडिया के विश्लेषक एवं अनुसंधान प्रबंधक मेल्विन सैंतारिता ने कहा, ‘अमेरिका में ब्याज दरों में निरंतर बढ़ोतरी के साथ, मुद्रास्फीति अब भी अपेक्षा से अधिक है और वृद्धि दर धीमी हो रही है। सुरक्षित निवेश के तौर पर और मुद्रास्फीति से उत्पन्न खतरों के खिलाफ सोने में निवेश जारी रहने की उम्मीद है।’

आंकड़ो के अनुसार, गोल्ड-लिंक्ड ETF में पिछले महीने 175.3 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। अगस्त में यह 1,028 करोड़ रुपये था। जुलाई में 456 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। इससे पहले गोल्ड ईटीएफ में लगातार तीन तिमाहियों की बिकवाली के बाद अप्रैल-जून की अवधि में 298 करोड़ रुपये का निवेश देखा गया था।

मार्च तिमाही में इस श्रेणी से 1,243 करोड़ रुपये, दिसंबर तिमाही में 320 करोड़ रुपये और सितंबर तिमाही में 165 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी।

अप्रैल 2022 के बाद से अगस्त 2023 में गोल्ड ईटीएफ में सबसे अधिक मासिक प्रवाह देखा गया। अप्रैल 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण इस श्रेणी में 1,100 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। एक गोल्ड ईटीएफ यूनिट एक ग्राम सोने के बराबर होता है।

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 7:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement