facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mutual Fund: म्यूचुअल फंड में निवेश जुलाई में 9 प्रतिशत घटकर 37,113 करोड़ रुपये हुआ, मंथली SIP ने बनाया रिकॉर्ड

Advertisement

Amfi के CEO ने कहा, ‘‘यह खुदरा निवेशकों के बीच बढ़ते वित्तीय अनुशासन को दर्शाता है। इससे उन्हें समय के साथ व्यवस्थित रूप से अच्छा-खासा कोष बनाने में मदद मिलती है।’’

Last Updated- August 09, 2024 | 7:41 PM IST
Mutual funds

इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश प्रवाह जुलाई महीने में मासिक आधार पर नौ प्रतिशत घटकर 37,113 करोड़ रुपये रहा है। बड़ी, लघु एवं मझोली कंपनियों से जुड़े शेयरों में निवेश में कमी से कुल प्रवाह कम रहा। गिरावट के बावजूद जुलाई में शुद्ध रूप से निवेश प्रवाह का आंकड़ा किसी एक महीने में दूसरा सर्वाधिक है।

जून में निवेश प्रवाह 40,608 करोड़ रुपये था। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार यह लगातार 41वां महीना है जब इक्विटी फंड में शुद्ध रूप से निवेश प्रवाह बढ़ा है। एसआईपी यानी व्यवस्थिति निवेश योजना के जरिये मासिक योगदान जुलाई में बढ़कर अबतक के सर्वाधिक 23,332 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो इससे पिछले माह में 21,262 करोड़ रुपये था।

Amfi के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) वेंकट चालसानी ने कहा, ‘‘यह खुदरा निवेशकों के बीच बढ़ते वित्तीय अनुशासन को दर्शाता है। इससे उन्हें समय के साथ व्यवस्थित रूप से अच्छा-खासा कोष बनाने में मदद मिलती है।’’

कुल मिलाकर म्यूचुअल फंड उद्योग में समीक्षाधीन महीने में 1.9 लाख करोड़ रुपये का प्रवाह हुआ, जबकि जून में 43,637 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी। यह प्रवाह इक्विटी के साथ-साथ बॉन्ड योजनाओं में निवेश के जरिये हुआ। इस निवेश के साथ उद्योग की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) जुलाई के अंत में 65 लाख करोड़ रुपये हो गईं, जो जून के अंत में 61.15 लाख करोड़ रुपये थीं।

आईटीआई म्यूचुअल फंड के कार्यवाहक सीईओ हितेश ठक्कर ने कहा, ‘‘वित्तीय परिसंपत्तियों की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ रही है। वित्तीय परिसंपत्तियों के अंतर्गत म्यूचुअल फंड बाजार की हिस्सेदारी अपेक्षाकृत अधिक है। म्यूचुअल फंड व्यक्तिगत निवेशकों के लिए कोष सृजित करने और दीर्घकालिक वित्तीय योजना को अमलीजामा पहनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुझे भरोसा है कि अगले तीन-चार साल में म्यूचुअल फंड उद्योग में निवेशकों की संख्या 10 करोड़ को पार कर जाएगी और प्रबंधन अधीन संपत्तियां भी नई ऊंचाई पर होंगी।’’

Advertisement
First Published - August 9, 2024 | 7:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement