facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SIP के जरिये बढ़ा निवेश, जून में इक्विटी Mutual Fund में हुआ 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का इनवेस्टमेंट

Advertisement

जून में SIP के जरिये इक्विटी फंड में कुल 14,734 करोड़ रुपये का निवेश किया गया जबकि मई में यह आंकड़ा 14,749 करोड़ रुपये था

Last Updated- July 10, 2023 | 4:06 PM IST
SIP

शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच व्यवस्थित निवेश योजना (SIP) के जरिये निवेश बढ़ने से जून में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 8,637 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो तीन माह का उच्चस्तर है। म्यूचुअल फंड कंपनियों के संगठन एम्फी ने सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।

इसके पहले इक्विटी म्यूचुअल फंड में मई में 3,240 करोड़ रुपये और अप्रैल में 6,480 करोड़ रुपये का निवेश आया था। वहीं मार्च के महीने में 20,534 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ था।

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी (Kotak Mahindra Asset Management Company) के मार्केटिंग एवं डिजिटल कारोबार प्रमुख मनीष मेहता ने कहा, ‘‘मई की तुलना में जून में आया निवेश थोड़ा अधिक रहा। परिसंपत्ति आवंटन (एसेट एलोकेशन) बनाए रखने के लिए ऊंचे स्तर पर कुछ मुनाफा कमाए जाने से इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन निवेशक एसआईपी और व्यवस्थित अंतरण योजना (STP) के जरिये निवेश जारी रखे हुए हैं।’

जून में SIP के जरिये इक्विटी फंड में कुल 14,734 करोड़ रुपये का निवेश किया गया जबकि मई में यह आंकड़ा 14,749 करोड़ रुपये था। यह लगातार चौथा महीना है जब एसआईपी निवेश 14,000 करोड़ रुपये से अधिक रहा। निवेशकों के बीच स्मॉलकैप फंड में आवंटन 5,472 करोड़ रुपये के साथ सर्वाधिक रहा। इसके बाद वैल्यू फंड में 2,239 करोड़ रुपये और मिडकैप फंड में 1,749 करोड़ रुपये का निवेश आया।

फायर्स के उपाध्यक्ष (अनुसंधान) गोपाल कवलीरेड्डी ने कहा, ‘साल 2023 की पहली छमाही में बड़ी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन उतना अच्छा न रहने से निवेशकों ने समझदारी दिखाते हुए स्मॉलकैप कोषों का रुख किया।’ इक्विटी के अलावा हाइब्रिड योजनाओं में जून के दौरान 4,611 करोड़ रुपये का निवेश किया गया।

Advertisement
First Published - July 10, 2023 | 4:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement