facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फंडों में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं का निवेश

Advertisement

देश के शीर्ष 30 शहरों (टी30) की महिलाओं की हिस्सेदारी कुल महिला-संबंधित एयूएम में लगभग तीन-चौथाई है।

Last Updated- March 26, 2025 | 10:33 PM IST
म्युचुअल फंड में लगे जोखिम तो सेबी लगाएगा मरहम, If there are risks in mutual funds, SEBI will provide relief
प्रतीकात्मक तस्वीर

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) और क्रिसिल की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि म्युचुअल फंडों (एमएफ) में व्यक्तिगत निवेशक परिसंपत्तियों में महिला निवेशकों की हिस्सेदारी एक-तिहाई है जबकि विशिष्ट निवेशकों में उनकी भागीदारी चौथाई है।
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘एयूएम पर आधारित भागीदारी दर विशिष्ट निवेशक-आधारित भागीदारी दर से अधिक है। इससे पता चलता है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले में ज्यादा राशि का निवेश करती हैं।’

भारत में म्युचुअल फंडों में महिला निवेशकों की दिलचस्पी पिछले पांच वर्षों के दौरान बढ़ी है। अध्ययन के अनुसार महिला निवेशकों की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) मार्च 2019 में 4.59 लाख करोड़ रुपये थीं जो दोगुना बढ़कर मार्च 2024 में 11.25 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। अध्ययन में महिला निवेशकों की एयूएम में तेज वृद्धि का श्रेय उद्योग जगत की पहलों और जागरूकता कार्यक्रमों को दिया गया।
13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मामले में एयूएम में महिलाओं की भागीदारी 33 फीसदी से भी ज्यादा है। इनमें मिजोरम, नागालैंड, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, गोवा, नई दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, मेघालय, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

देश के शीर्ष 30 शहरों (टी30) की महिलाओं की हिस्सेदारी कुल महिला-संबंधित एयूएम में लगभग तीन-चौथाई है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों (30 शहरों या बी30 से इतर) की महिलाओं की हिस्सेदारी भी लगातार बढ़ रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि टी30 शहरों में महिला निवेशकों की कुल एयूएम में बड़ी हिस्सेदारी है (मार्च 2024 में 74.8 प्रतिशत)। लेकिन बी30 में महिलाओं की हिस्सेदारी मार्च 2019 की 20.1 प्रतिशत से बढ़कर मार्च 2024 में 25.2 प्रतिशत हो गई है, जिससे छोटे शहरों में महिलाओं के बीच फंडों की बढ़ती पहुंच का पता चलता है।

बी30 शहरों में युवा महिलाओं की एयूएम में हिस्सेदारी टी30 की तुलना में अधिक है। बी30 शहरों में 35 वर्ष से कम आयु की महिलाओं की हिस्सेदारी एयूएम में 15.1 प्रतिशत है जो टी30 की तुलना में काफी अधिक है। अध्ययन के अनुसार इस अंतर से संकेत मिलता है कि छोटे शहरों में कम उम्र की महिलाएं म्युचुअल फंडों में निवेश को लेकर ज्यादा सक्रिय हैं जो इन क्षेत्रों में कमजोर वित्तीय समावेशन के रुझान के विपरीत है।

Advertisement
First Published - March 26, 2025 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement