facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Flexi Cap Funds पर निवेशक लट्टू, FY26 में झोंके ₹79,159 करोड़; AUM 22% बढ़ा

Advertisement

वित्त वर्ष 2026 में इस कैटेगरी ने निवेशकों को सबसे ज्यादा लुभाया और इक्विटी म्युचुअल फंड्स की 11 सब-कैटेगरी में अपना दबदबा कायम रखा

Last Updated- April 07, 2026 | 4:34 PM IST
Flexi Cap Fund

Flexi Cap Fund: शेयर बाजार में जब उतार-चढ़ाव निवेशकों की धड़कनें बढ़ा रहा है, तब फ्लेक्सी कैप फंड्स ने फिर साबित कर दिया है कि क्यों इन्हें भरोसे का ‘किंग’ कहा जाता है। वित्त वर्ष 2026 में इस कैटेगरी ने निवेशकों को सबसे ज्यादा लुभाया और इक्विटी म्युचुअल फंड्स की 11 सब-कैटेगरी में अपना दबदबा कायम रखा। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक, फ्लेक्सी कैप फंड्स में FY26 के दौरान कुल 79,159 करोड़ रुपये का जबरदस्त निवेश आया। यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है, क्योंकि मार्च के डेटा का इंतजार बाकी है।

FY26 में कैसा रहा निवेश का ट्रेंड?

वित्त वर्ष 2026 में फ्लेक्सी कैप फंड्स में निवेश का ट्रेंड पूरे साल मजबूत बना रहा, हालांकि इसमें समय-समय पर उतार-चढ़ाव भी दिखा। साल की शुरुआत अप्रैल में 5,541 करोड़ रुपये से हुई, जिसके बाद मई में थोड़ी सुस्ती आई, लेकिन जून से निवेश फिर रफ्तार पकड़ता गया। जुलाई से अक्टूबर के बीच लगातार मजबूत इनफ्लो देखने को मिला, जो अक्टूबर में 8,928 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसके बाद नवंबर में हल्की गिरावट आई, लेकिन दिसंबर में निवेश उछलकर 10,019 करोड़ रुपये के साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। नए साल में जनवरी और फरवरी में कुछ नरमी जरूर दिखी, फिर भी इनफ्लो 6,000 करोड़ रुपये से ऊपर बना रहा। कुल मिलाकर 79,159 करोड़ रुपये का निवेश यह दिखाता है कि बाजार की अस्थिरता के बावजूद निवेशकों का भरोसा फ्लेक्सी कैप फंड्स पर लगातार कायम रहा।

महीना निवेश (₹ करोड़)
अप्रैल 5,541.71
मई 3,841.32
जून 5,733.16
जुलाई 7,654.33
अगस्त 7,679.40
सितंबर 7,029.26
अक्टूबर 8,928.71
नवंबर 8,135.01
दिसंबर 10,019.27
जनवरी 7,672.36
फरवरी 6,924.65
कुल 79,159.32

(सोर्स- AMFI)

Also Read: SIP के दम पर MF इंडस्ट्री मजबूत, AUM लगातार तीसरे फाइनैंशियल ईयर में 20% बढ़ा

फ्लेक्सी कैप फंड्स में क्यों बरस रहा पैसा?

फ्लेक्सी कैप फंड्स पर निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत होता दिख रहा है। इस कैटेगरी में बढ़ता इनफ्लो खुद इसकी बढ़ती लोकप्रियता और निवेशकों के भरोसे की गवाही दे रहा है। इसकी एक बड़ी वजह इनका लचीलापन (flexibility) है। ये फंड बड़े (large cap), मिड (mid cap) और छोटे (small cap) शेयरों में बाजार की स्थिति के हिसाब से निवेश करते हैं, जिससे जोखिम संतुलित रहता है और बेहतर रिटर्न की संभावना बनती है। फंड मैनेजर के पास पूरी आजादी होती है कि वह बदलते बाजार के हिसाब से पोर्टफोलियो को एडजस्ट कर सकते है।

मिरे असेट में डिस्ट्रीब्यूशन और स्ट्रैटेजिक अलायंसेस की हेड सुरंजना बोरठाकुर के मुताबिक, इक्विटी कैटेगरी के भीतर फरवरी में फ्लेक्सी-कैप फंड्स में लगभग 7,000 करोड़ रुपये का मजबूत शुद्ध निवेश दर्ज किया गया। यह रुझान पिछले कुछ महीनों से लगातार देखने को मिल रहा है। व्यापक बाजार में वैल्यूएशन कुछ हद तक कम हुए हैं, जिससे निवेशकों का लॉन्ग टर्म संभावनाओं को लेकर भरोसा और मजबूत होता दिख रहा है।”

Also Read: Equity, Debt or Hybrid: ग्लोबल उथल-पुथल में म्युचुअल फंड निवेशक कैसे करें निवेश? कहां-कितना लगाएं पैसा

Flexi Cap Funds का AUM 22% बढ़ा

इस कैटेगरी में लगातार मजबूत निवेश का सीधा असर इसके AUM पर भी साफ नजर आया। वित्त वर्ष 2026 के दौरान इक्विटी-ओरिएंटेड स्कीम्स में फ्लेक्सी कैप फंड्स ने AUM ग्रोथ के मामले में सबसे तेज रफ्तार दिखाई। AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2025 में इन फंड्स का AUM करीब 4.54 लाख करोड़ रुपये था, जो फरवरी 2026 तक बढ़कर 5.53 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। यानी इस अवधि में AUM में करीब 21.66 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है।

Advertisement
First Published - April 7, 2026 | 4:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement