facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जियो ब्लैकरॉक ने जॉर्ज हेबर जोसेफ को सीआईओ बनाया, म्युचुअल फंड कारोबार शुरू करने की तैयारी

Advertisement

आईटीआई फंड में अपने तीन साल के कार्यकाल से पहले वह आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फंड में एक दशक से अधिक तक फंड मैनेजर रह चुके हैं।

Last Updated- December 11, 2024 | 9:50 PM IST
Jio BlackRock appoints George Heber Joseph as CIO, preparing to start mutual fund business जियो ब्लैकरॉक ने जॉर्ज हेबर जोसेफ को सीआईओ बनाया, म्युचुअल फंड कारोबार शुरू करने की तैयारी

जियो ब्लैकरॉक ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) ने जॉर्ज हेबर जोसेफ को मुख्य निवेश अधिकारी (सीआईओ) नियुक्त किया है। जोसेफ इससे पहले आईटीआई म्युचुअल फंड के मुख्य कार्य अधिकारी और मुख्य निवेश अधिकारी रह चुके हैं। सोशल मीडिया पोस्ट से यह जानकारी मिली है।

उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक जोसेफ मार्च 2023 से जियो फाइनैंशियल सर्विसेज में भी बतौर स्पेशल प्रोजेक्ट हेड जुड़े हुए हैं। आईटीआई फंड में अपने तीन साल के कार्यकाल से पहले वह आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फंड में एक दशक से अधिक तक फंड मैनेजर रह चुके हैं।

उम्मीद की जा रही है कि जियो ब्लैकरॉक एएमसी जल्द ही म्युचुअल फंड कारोबार शुरू करेगी। जियो फाइनैंशियल सर्विसेज और अमेरिकी की अग्रणी परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी ब्लैकरॉक के बीच 50:50 के संयुक्त उद्यम को आवेदन दाखिल करने के करीब एक साल बाद बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से म्युचुअल फंड कारोबार शुरू करने की मंजूरी मिल गई है।

अंतिम अनुमोदन में अमूमन छह महीने से साल भर का वक्त लगता है। इसमें एक अनुभवी सीआईओ की नियुक्ति जैसी शर्तें शामिल होती हैं। 68 लाख करोड़ रुपये के म्युचुअल फंड उद्योग में अभी 46 कंपनियां हैं। जोसेफ की नियुक्ति कंपनी के प्रमुख पदों पर पहली नियुक्ति है। कंपनी ने अभी तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी की घोषणा नहीं की है।

Advertisement
First Published - December 11, 2024 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement