facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kotak Alts का मिड-कैप ग्रोथ फोकस वाला हाइब्रिड फंड: जानें कैसे और कहां लगेगा पैसा

Advertisement

यह फंड एक खास तरह की इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी पर चलेगा और निवेशकों को दो तरह से फायदा देने की कोशिश करेगा

Last Updated- September 29, 2025 | 9:41 PM IST
Kotak Yield & Growth Fund

Kotak Yield & Growth Fund: कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स (Kotak Alts) ने सोमवार को कोटक यील्ड एंड ग्रोथ फंड (KYGF) लॉन्च करने की घोषणा की। भारत के बढ़ते प्राइवेट क्रेडिट मार्केट का फायदा उठाने के लिए बनाया गया यह फंड एक खास तरह की इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी पर चलेगा और निवेशकों को दो तरह से फायदा देने की कोशिश करेगा। पहला, यह क्रेडिट-आधारित स्थिर और सुरक्षित रिटर्न देने का प्रयास करेगा और दूसरा स्ट्रक्चर्ड सॉल्यूशंस के जरिए लक्षित वृद्धि (growth participation) प्रदान करने की कोशिश करेगा।

मिड और लार्ज-कैप कंपनियों पर फंड का फोकस

कोटक यील्ड एंड ग्रोथ फंड को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह निवेशकों को आकर्षक, रिस्क-एडजस्टेड इनकम दे सके और क्रेडिट-आधारित स्ट्रक्चर के जरिए लॉन्ग टर्म में स्थायी वैल्यू प्रदान कर सके।

यह फंड उन मिड और लार्ज-कैप कंपनियों कंपनियों को टारगेट करता है जिनके पास मजबूत कैश फ्लो और अच्छी गवर्नेंस है। फंड स्ट्रक्चर्ड सॉल्यूशंस का इस्तेमाल करके इन कंपनियों की ग्रोथ को बढ़ाने, रणनीतिक अधिग्रहण (strategic acquisitions) को संभव बनाने और रीफाइनेंसिंग में सहायता करने का लक्ष्य रखता है।

Also Read: NFO: मोतीलाल ओसवाल एमएफ ने उतारा कंजम्पशन फंड, ₹500 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा

कोटक यील्ड एंड ग्रोथ फंड की खासियतें

इनकम पहले फिर ग्रोथ का मौका: यह फंड अपने एसेट का ज्यादातर हिस्सा सिक्योर्ड प्राइवेट क्रेडिट में निवेश करेगा, जबकि कुछ हिस्सा इक्विटी-लिंक्ड इंस्ट्रूमेंट्स में किया जाएगा। फंड पहले क्रेडिट-आधारित स्थिर और सुरक्षित रिटर्न देगा और उसके बाद इक्विटी-लिंक्ड इंस्ट्रूमेंट्स में किए गए निवेश से कैपिटल ग्रोथ हासिल करने का प्रयास करेगा।

डिफेंसिव, स्ट्रक्चर-आधारित रिस्क मैनेजमेंट: डाउनसाइड रिस्क को कम करने के लिए सीनियॉरिटी, कोलेटरल कवरेज, कॉवेनेन्ट्स और पहले से तय किए गए मोनीटाइजेशन रास्तों पर जोर।

सेक्टर से स्वतंत्र निवेश: लिस्टेड और अनलिस्टेड दोनों मार्केट्स में कैश जनरेट करने वाले बिजनेस पर ध्यान, और कोटक ग्रुप की कनेक्टिविटी का इस्तेमाल करके खास डील फ्लो हासिल करना।

Also Read: MF vs FPI: मेटल और पावर यूटिलिटीज पर MFs बुलिश, FPIs ने ऑयल और आईटी शेयरों से की ताबड़तोड़ बिकवाली

भरोसेमंद रिटर्न और संतुलित ग्रोथ का मेल

कोटक ऑल्ट्स के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर ईश्वर कर्रा ने कहा, “कोटक यील्ड एंड ग्रोथ फंड निवेशकों के लिए दो अहम फायदे एक साथ लाता है — भरोसेमंद रिटर्न और संतुलित ग्रोथ। यह फंड उसी मजबूत क्रेडिट अंडरराइटिंग के आधार पर काम करता है, जो कोटक ऑल्ट्स की पहचान है।” उनका कहना है कि यह फंड हाई क्वालिटी वाले भारतीय बिजनेस को सुरक्षित और स्पष्ट प्लान के साथ फंड करने का अच्छा मौका देता है। साथ ही, जहां संभव हो, इन बिजनेस की ग्रोथ में भी हिस्सा लिया जा सकता है।


(डिस्क्लेमर: यहां फंड की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें। बिज़नेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक परिवार के नियंत्रण वाली इकाइयों की बड़ी हिस्सेदारी है)

Advertisement
First Published - September 29, 2025 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement