facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kotak MF ने उतारा मल्टी एसेट फंड, ₹500 की SIP में इक्विटी से लेकर गोल्ड तक निवेश का मौका

Advertisement

यह न्यू फंड ऑफर (NFO) 8 अप्रैल, 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है और निवेशक इसमें 22 अप्रैल, 2026 तक निवेश कर सकते हैं

Last Updated- April 08, 2026 | 6:51 PM IST
NFO

NFO Alert: शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच यदि आप एक ही निवेश के जरिए इक्विटी, डेट और सोने में एक्सपोजर चाहते हैं, तो कोटक म्युचुअल फंड की नई स्कीम आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है। फंड हाउस ने बुधवार को ‘कोटक मल्टी एसेट एक्टिव फंड ऑफ फंड (Kotak Multi Asset Active FOF)’ लॉन्च किया। यह एक ओपन-एंडेड हाइब्रिड फंड ऑफ फंड्स स्कीम है, जो इक्विटी, डेट और गोल्ड आधारित स्कीमों में निवेश करेगी। यह न्यू फंड ऑफर (NFO) 8 अप्रैल, 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है और निवेशक इसमें 22 अप्रैल, 2026 तक निवेश कर सकते हैं।

Kotak Multi Asset Active FOF की डिटेल

फंड का नाम – कोटक मल्टी एसेट एक्टिव फंड ऑफ फंड

फंड टाइप – ओपन-एंडेड हाइब्रिड फंड ऑफ फंड्स स्कीम

NFO ओपन डेट – 8 अप्रैल, 2026

NFO क्लोजिंग डेट – 22 अप्रैल, 2026

मिनिमम निवेश – ₹1,000

मिनिमम SIP निवेश – ₹500

प्लान- रेगुलर और डायरेक्ट

एग्जिट लोड – यदि निवेश की 8% से ज्यादा यूनिटें बेची जाती हैं और यह बिक्री 6 महीने के भीतर की जाती है, तो उस पर 1% शुल्क लगेगा।

बेंचमार्क – NIFTY 50 TRI (55), NIFTY Short Duration Index (30), Domestic Price of Gold (8), Domestic Price of Silver (8)

रिस्क लेवल – बहुत ज्यादा जोखिम (Very High Risk)

फंड मैनेजर – देवेन्द्र सिंघल और अभिषेक बिसेन

Also Read: RBI MPC Meet: बॉन्ड मार्केट में हलचल, कहां बन रहा निवेश का मौका?

क्या है इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी?

स्कीम इन्फॉर्मेशन डॉक्यूमेंट (SID) के अनुसार, निवेश का मकसद हासिल करने के लिए यह स्कीम एक्टिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी पर चलेगी। इस स्कीम का मकसद बेहतर रिस्क-एडजेस्टेड रिटर्न देना है। इसके लिए यह इक्विटी, डेट और कमोडिटी (सोना-चांदी) से जुड़ी स्कीमों में निवेश करेगी।

निवेश का फैसला कुछ अहम बातों पर आधारित होगा, जैसे:

  • बाजार का वैल्यूएशन
  • यील्ड गैप
  • सोना और चांदी की कीमतें
  • अलग-अलग एसेट क्लास का ट्रेंड (मोमेंटम)

फंड मैनेजर बाजार की स्थिति और आर्थिक माहौल को देखकर तय करेगा कि किस एसेट में कितना पैसा लगाना है। यह माना जाता है कि सिर्फ एक फैक्टर से सही एसेट एलोकेशन नहीं होता। इसलिए यह स्कीम कई फैक्टर्स को मिलाकर निवेश का फैसला करेगी, ताकि बेहतर संतुलन बनाया जा सके।

साथ ही, लिक्विडिटी बनाए रखने और रिडेम्प्शन की जरूरतों को पूरा करने के लिए यह स्कीम डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में भी निवेश करेगी।

Also Read: Tata Small Cap Fund: लंपसप निवेश फिर से शुरू; 7 साल में ₹1 लाख के बना चुका है ₹3.66 लाख

फंड कहां और कितना करेगा निवेश?

यह स्कीम मुख्य रूप से इक्विटी, डेट और कमोडिटी (जैसे Gold ETFs) में निवेश करेगी, जिसमें कुल 95% से 100% तक का आवंटन रखा जाएगा। इक्विटी में 10% से 80%, डेट में 10% से 60% और कमोडिटी में 10% से 30% तक निवेश किया जा सकता है।

इसके अलावा, लिक्विडिटी और रिडेम्प्शन जरूरतों को पूरा करने के लिए 0% से 5% तक निवेश डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में रखा जाएगा। यह लचीला ढांचा बाजार की स्थिति के अनुसार एसेट एलोकेशन को संतुलित करने में मदद करता है।

निवेश साधन न्यूनतम (%) अधिकतम (%)
इक्विटी-ओरिएंटेड स्कीम्स की यूनिट्स 10 80
डेट-ओरिएंटेड स्कीम्स की यूनिट्स 10 60
कमोडिटी आधारित योजनाएं (ETF) 10 30
कुल (इक्विटी + डेट + कमोडिटी) 95 100
डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स 0 5

किसे करना चाहिए निवेश?

फंड हाउस के मुताबिक, यह स्कीम उन निवेशकों के लिए बेहतर साबित हो सकती है, जो लॉन्ग टर्म में कैपिटल ग्रोथ हासिल करना चाहते है और डायवर्सिफिकेशन की तलाश कर रहे हैं। देवेन्द्र सिंघल और अभिषेक बिसेन इस स्कीम के फंड मैनेजर्स हैं। रिस्कोमीटर पर इस स्कीम को बहुत ज्यादा जोखिम (very high risk) की कैटेगरी में रखा गया है।


(डिस्क्लेमर: बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक समूह के नियंत्रण वाली इकाइयों की बहुलांश हिस्सेदारी है। यहां न्यू फंड ऑफर की जानकारी दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है।)

Advertisement
First Published - April 8, 2026 | 6:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement