facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kotak MF ने SIF की दुनिया में रखा कदम, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; किसे करना चाहिए निवेश?

Advertisement

इस फंड का न्यू फंड ऑफर (NFO) 15 जून को खुल गया है और यह 29 जून को बंद होगा

Last Updated- June 15, 2026 | 3:51 PM IST
Kotak Infinity Hybrid Long-Short Fund

NFO Alert: स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) की दिवानगी निवेशकों के साथ-साथ एसेट मैनजमेंट कंपनियों (AMCs) के सिर पर भी चढ़कर बोल रही है। एक के बाद एक फंड हाउस इस नए सेगमेंट में उतर रहे हैं। इसी कड़ी में अब कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी (Kotak AMC) का भी नाम जुड़ गया है। फंड हाउस ने सोमवार को सेबी की नई स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड कैटेगरी में डेब्यू करते हुए अपना पहला SIF, कोटक इन्फिनिटी हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड (Kotak Infinity Hybrid Long-Short Fund) लॉन्च किया है। इस फंड का न्यू फंड ऑफर (NFO) 15 जून को खुल गया है और यह 29 जून को बंद होगा।

Kotak Infinity Hybrid Long-Short Fund की डिटेल

फंड का नाम: कोटक इन्फिनिटी हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड

फंड टाइप: हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड

NFO ओपन डेट: 15 जून 2026

NFO क्लोजिंग डेट: 29 जून 2026

मिनिमम निवेश: ₹10 लाख और उसके बाद ₹1 के मल्टीपल में निवेश। (अक्रीडिटेड निवेशकों के लिए न्यूनतम ₹1,00,000)

एग्जिट लोड: कुछ नहीं

बेंचमार्क: NIFTY 50 Hybrid Composite debt 50:50 Index

रिस्क लेवल: रिस्क बैंड 2

फंड मैनेजर: हितेन शाह, कल्पेश जैन और अभिषेक बिसेन

Also Read: SIP खाते रिकॉर्ड हाई पर, लेकिन नेट ग्रोथ लगभग शून्य; म्युचुअल फंड इंडस्ट्री की बढ़ी चिंता 

फंड की क्या होगी इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी?

फंड हाउस के अनुसार, यह स्कीम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी अपनाएगी, जिसके तहत इक्विटी, आर्बिट्राज अवसरों और चुनिंदा डेरिवेटिव रणनीतियों में निवेश किया जाएगा। फंड का मकसद नेट इक्विटी एक्सपोजर का डायनैमकिली मैनेज करना है। साथ ही, लॉन्ग पोजीशन, शॉर्ट एक्सपोजर और आर्बिट्राज रणनीतियों को एक साथ मिलाकर बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव के दौरान पोर्टफोलियो में होने वाली गिरावट (ड्रॉडाउन) को सीमित करने का प्रयास किया जाएगा।

कोटक महिंद्रा AMC में SIF के फंड मैनेजर कल्पेश जैन ने कहा, “SIF पोर्टफोलियो बनाने में ज्यादा लचीलापन प्रदान करते हैं, जबकि रिस्क मैनजमेंट पर भी मजबूत फोकस बनाए रखते हैं। इन्फिनिटी हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड इक्विटी, आर्बिट्राज अवसरों और चुनिंदा डेरिवेटिव रणनीतियों में निवेश करेगा तथा नेट इक्विटी एक्सपोजर को डायनैमकिली मैनेज करेगा। इसका उद्देश्य बाजार में तेजी के अवसरों का लाभ उठाना है, साथ ही अधिक उतार-चढ़ाव वाले दौर में पोर्टफोलियो में होने वाली गिरावट को सीमित रखने का प्रयास करना है।”

यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब एसेट मैनेजमेंट कंपनियां सेबी के नए स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) फ्रेमवर्क के तहत प्रोडक्ट पेश करने की तैयारी कर रही हैं। माना जा रहा है कि यह नया फ्रेमवर्क उन निवेशकों के लिए निवेश रणनीतियों के विकल्पों का दायरा बढ़ाएगा, जो पारंपरिक म्युचुअल फंड्स की तुलना में ज्यादा एडवांस और बेहतर निवेश उत्पादों की तलाश में हैं।

Also Read: सोना-चांदी पर Tata MF बुलिश, गिनाए तेजी के बड़े कारण; गिरावट में खरीदारी की दी सलाह

SIF निवेश यात्रा का अगला कदम

कोटक महिंद्रा AMC के MD नीलेश शाह ने कहा, “म्युचुअल फंड्स ने लंबे समय तक सिर्फ शेयरों में निवेश (लॉन्ग-ओनली रणनीति) के जरिए निवेशकों के लिए अच्छी संपत्ति बनाई है। SIF इस निवेश यात्रा का अगला कदम है। यह लॉन्ग-शॉर्ट रणनीतियों के जरिए फंड मैनेजरों को ज्यादा लचीलापन देता है, जिससे वे बाजार के उतार-चढ़ाव का बेहतर ढंग से सामना कर सकते हैं।”
शाह ने कहा कि हाइब्रिड रणनीतियों के मैनेज करने के अनुभव के आधार पर इन्फिनिटी हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड निवेशकों को एक नया निवेश विकल्प प्रदान करेगा। इसमें मजबूत पोर्टफोलियो बनाने और रिस्क मैनजमेंट पर खास ध्यान दिया जाएगा।

स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) क्या है?

स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIFs) म्युचुअल फंड फ्रेमवर्क के भीतर एक नया प्रोडक्ट सेगमेंट हैं, जो फंड मैनेजरों को निवेश स्ट्रैटेजी के मामले में ज्यादा छूट (flexibility) प्रदान करता है। इन फंडों का मिनिमम निवेश टिकट साइज 10 लाख रुपये है और इनका ढांचा इक्विटी, डेट या हाइब्रिड हो सकता है। SIF की खास बात ये है कि इसमें बाजार की चाल चाहे ऊपर हो या नीचे, दोनों हालत में मुनाफा कमाने की कोशिश की जाती है।


(डिस्क्लेमर: कोटक परिवार के नियंत्रण वाली इकाइयों की बिज़नेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में महत्त्वपूर्ण हिस्सेदारी है। यहां एनएफओ की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - June 15, 2026 | 3:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement