facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लार्ज-कैप mutual fund को जनवरी में मिला 1,287 करोड़ रुपये का निवेश, 19 महीने का उच्चस्तर

Advertisement

छोटी और मझोली कंपनियों के कोषों में तेजी ने उनके मुनाफावसूली के लिए प्रेरित किया है और लॉर्ज-कैप में उनका निवेश बढ़ा है।

Last Updated- February 11, 2024 | 3:28 PM IST
Mutual Fund
Representative Image

निवेशकों ने जनवरी में लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड (बड़े शेयरों में निवेश वाले कोष) में 1,287 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह 19 माह में निवेश का उच्चस्तर है।

छोटी और मझोली कंपनियों के कोषों में तेजी ने उनके मुनाफावसूली के लिए प्रेरित किया है और लॉर्ज-कैप में उनका निवेश बढ़ा है। इससे पहले दिसंबर, 2023 में उन्होंने लार्ज-कैप फंड से 281 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी।

निवेश का मौजूदा स्तर पिछले साल जनवरी के 716 करोड़ रुपये के आंकड़े से 80 प्रतिशत अधिक है। इस ताजा प्रवाह के बाद बड़े शेयरों में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड का संपत्ति आधार जनवरी में 26 प्रतिशत बढ़कर तीन लाख करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 2.38 लाख करोड़ रुपये था।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के हालिया आंकड़ों के अनुसार, लार्ज-कैप पर केंद्रित इक्विटी म्यूचुअल फंड को जनवरी में 1,287 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ। यह जुलाई, 2022 के 2,052 करोड़ रुपये के बाद का उच्चतम स्तर है।

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के निदेशक-प्रबंधक शोध कौस्तुभ बेलापुरकर ने कहा कि छोटे और मझोली कंपनियों में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड में निवेशक मुनाफा काट रहे हैं और उसे नए सिरे से लॉर्ज कैप फंड में लगा रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 3:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement