facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mf Nomination deadline: 10 फीसदी फंड निवेशकों ने नहीं दी है नॉमिनी की जानकारी

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 10:04 PM IST
March 31 deadline: Relief for mutual fund investors on re-KYC directive March 31 deadline: Mutual Fund निवेशकों के लिए राहत की बड़ी खबर, मगर ये काम नहीं किया तो 1 अप्रैल से रोक दी जाएगी KYC

भले ही म्युचुअल फंड (एमएफ) नॉमिनेशन के लिए समय-सीमा नजदीक आती जा रही है, लेकिन बड़ी तादाद में निवेशकों ने अभी तक इसका पालन नहीं किया है।

रजिस्ट्रार ऐंड ट्रांसफर एजेंट्स (आरटीए) का अनुमान है कि ऐसे एमएफ खातों (जिन्हें एमएफ में फोलियो के नाम से जाना जाता है) की संख्या कुल फोलियो की करीब 10 प्रतिशत होगी।

फरवरी के अंत में कुल एमएफ खातों की कुल संख्या 14.4 करोड़ थी। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एमएफ निवेशकों को अपने निवेश के लिए नोमिनी का पंजीकरण कराने या फिर इसके बारे में अपनी अनिच्छा की घोषणा करना अनिवार्य बनाया है। 31 मार्च तक यह कार्य करने में विफल रहने वाले निवेशक अपने फंडों के एनएवी भुनाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। एमएफ उद्योग (फंड हाउस, आरटीए और वितरक शामिल) ने शेष निवेशकों को इस अनिवार्यता पर अमल कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

आरटीए – कम्प्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (कैम्स) और केफिन टेक्नोलॉजीज (40 लाख करोड़ रुपये के एमएफ उद्योग में दो सबसे बड़े आरटीए) ने इस दिशा में अपने प्रयास तेज किए हैं। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में निवेशक नॉमिनेशन भर रहे हैं या इसे नहीं भरने के बारे में अपनी इच्छा प्रकट कर रहे हैं।

कैम्स ने कहा है, ‘निवेशकों और मध्यस्थों को इस संबंध में सूचनाएं भेजी जा रही हैं। हमने वितरक रिपोर्ट मुहैया कराई हैं जिनमें उन्हें अपने उन ग्राहकों की पहचान करने की अनुमति दी गई है जिन्होंने अभी तक नॉमिनेशन के बारे में जानकारी अभी तक नहीं भरी है।’ पिछले सप्ताह हर दिन 60,000-70,000 फोलियो में नॉमिनी अपडेट किए गए, जबकि पूर्व में यह आंकड़ा 30,000 था।

फंड के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियां अपनी तरफ से निवेशकों को उनके ईमेल एड्रेस और मोबाइल फोन नंबरों पर लगातार रिमाइंडर भेज रही हैं। उन्होंने कहा, ‘हम निवेशकों को यह प्रक्रिया आसानी से पूरी करने के लिए लिंक भेज रहे हैं।’

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement