facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मोनार्क ने उतारी पहली PMS स्कीम, लॉन्ग-टर्म वैल्यू क्रिएशन पर फोकस

Advertisement

मोनार्क पहले से ही अपने AIF प्लेटफॉर्म के जरिये ₹1,000 करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों का प्रबंधन कर रही है

Last Updated- December 17, 2025 | 2:20 PM IST
Mutual funds
Representational Image

मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल अपनी पहली पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (PMS) स्कीम की शुरुआत की है। यह कदम कंपनी के एसेट और वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार के विस्तार की दिशा में अहम माना जा रहा है। रिसर्च आधारित निवेश रणनीति के साथ पेश की गई यह स्कीम लॉन्ग-टर्म वैल्यू क्रिएशन पर फोकस्ड है। मोनार्क पहले से ही अपने AIF प्लेटफॉर्म के जरिये ₹1,000 करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों का प्रबंधन कर रही है। कंपनी ऑफलाइन रिटेल ब्रोकिंग के साथ इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, इंस्टीट्यूशनल रिसर्च, अल्टरनेट इन्वेस्टमेंट फंड्स (AIFs) बिजनेस में है।

PMS लॉन्च पर मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, वैभव शाह ने कहा, ”मोनार्क में हमारी निवेश फिलॉसफी ऐसे व्यवसायों की पहचान पर आधारित है, जिनमें मजबूत कैश फ्लो, हाई रिटर्न रेशियो, इफी​शिएंट कैपिटल एलोकेशन और बेहतर मैनेजमेंट क्वालिटी हो। हम एक रिसर्च-आधारित और प्रॉसेस फोकस्ड अपनाते हैं, ताकि हमारे निवेशकों को बेहतर और सस्टेनेबल्स रिटर्न्स मिल सकें। PMS का लॉन्च हमारे ग्राहकों के लिए एक भरोसेमंद और परफॉर्मेंस-फोकस्ड निवेश प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में एक और कदम है।”

सेक्टर-एग्नॉस्टिक स्टॉक चयन प्रक्रिया

यह PMS स्कीम सेक्टर-एग्नॉस्टिक स्टॉक चयन प्रक्रिया अपनाएगी और मोनार्क की गहरी रिसर्च क्षमताओं का लाभ उठाते हुए अंडरवैल्यूड कंपनियों की पहचान करेगी, जिनमें स्केलेबल ग्रोथ की संभावना हो। इस लॉन्च के साथ, मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल लिमिटेड ने वेल्थ मैनेजमेंट और एसेट मैनेजमेंट क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है और भारत की सबसे विविध और रिसर्च-केंद्रित वित्तीय संस्थाओं में शामिल होने की दिशा में अपने विकास को जारी रखा है।

मोनार्क ने दर्ज की तेजी ग्रोथ  

मोनार्क ने पिछले कुछ वर्षों में तेजी से वृद्धि दर्ज की है। कंपनी का मुनाफा FY2019 में ₹2 करोड़ से बढ़कर FY2025 में ₹150 करोड़ तक पहुंच गया है। यह रिटेल ब्रोकिंग, इंस्टीट्यूशनल रिसर्च, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, फंड मैनेजमेंट (AIF और PMS) और वेल्थ मैनेजमेंट सहित निवेश समाधानों की पूरी रेंज उपलब्ध कराती है। मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल लिमिटेड की 1993 में स्थापना हुई। मुंबई मुख्यालय वाली मानार्क भारत की अग्रणी फाइनैंशयल सर्विसेज कंपनियों में से एक है।

Advertisement
First Published - December 17, 2025 | 2:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement