facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिकॉर्ड निवेश और मजबूत रिटर्न: सोना-चांदी की तेजी से 2025 में भी मल्टी-ऐसेट फंडों ने दिखाया जलवा

Advertisement

वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार 2025 में इक्विटी बाजारों के संघर्ष करने के बावजूद इस श्रेणी ने औसतन 17.4 प्रतिशत का रिटर्न दिया

Last Updated- January 11, 2026 | 9:50 PM IST
Mutual Fund
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वर्ष 2025 में सबसे तेजी से बढ़ने वाले म्युचुअल फंड श्रेणियों में मल्टी-ऐसेट फंड भी शामिल रहे जिन्होंने मजबूत प्रदर्शन किया। उनमें रिकॉर्ड पूंजी निवेश आया। उनके प्रदर्शन को सोने और चांदी की तेजी से भी मदद मिली।

निवेशकों की दिलचस्पी के लिए प्रदर्शन अहम कारण रहा है। इक्विटी, डेट और कमोडिटी में निवेश करने वाले मल्टी-ऐसेट फंडों को पिछले एक साल में कीमती धातुओं में आई तेजी से काफी फायदा हुआ। वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार 2025 में इक्विटी बाजारों के संघर्ष करने के बावजूद इस श्रेणी ने औसतन 17.4 प्रतिशत का रिटर्न दिया।

मल्टी ऐसेट फंडों के तहत प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) वर्ष 2025 में बढ़कर लगभग 1.65 लाख करोड़ रुपये हो गईं जो वर्ष 2024 में लगभग 1.03 लाख करोड़ रुपये से लगभग 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। लंबी अवधि में वृद्धि और भी तेज रही है और वर्ष 2023 में एयूएम 52,869 करोड़ रुपये थी जो लगभग तीन गुना से अधिक हो गई है। वर्ष 2025 में शुद्ध निवेश लगभग 47,056 करोड़ रुपये रहा जो वर्ष 2024 में जुटाए गए लगभग 42,569 करोड़ रुपये से करीब 10 प्रतिशत अधिक और 2023 में आए पूंजी निवेश से दोगुना से भी अधिक है।

कमोडिटी के साथ-साथ, डेट में आवंटन और चुनिंदा इक्विटी में निवेश से मिले स्थिर रिटर्न ने समग्र प्रदर्शन में मदद की। विशेषज्ञों ने कहा कि निवेश प्रवाह और एयूएम में लगातार वृद्धि से पता चलता है कि मल्टी-ऐसेट फंडों को एक रणनीतिक दांव के बजाय एक मुख्य पोर्टफोलियो आवंटन के रूप में देखा जा रहा है।  

मिरे ऐसेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (भारत) में वितरण और रणनीतिक गठबंधन की प्रमुख सुरंजना बड़ठाकुर ने कहा, ‘मल्टी-ऐसेट फंडों ने 2025 में हाइब्रिड फंड पूंजी निवेश का 30 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया है जिससे इक्विटी, ऋण और कमोडिटी को मिलाकर बनाए गए विविध पोर्टफोलियो के लिए बढ़ती प्राथमिकता जाहिर होती है।’

Advertisement
First Published - January 11, 2026 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement