facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मल्टीपल्स ने 43 करोड़ डॉलर का कंटीन्युएशन फंड हासिल किया, भारतीय प्राइवेट इक्विटी में बड़ा सौदा

Advertisement

यह फंड मल्टीपल्स को वास्तु हाउसिंग फाइनैंस, क्वांटिफाई और एपैक फाइनैंशियल सर्विसेज जैसी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटाने-बढ़ाने में मदद करेगा।

Last Updated- May 27, 2025 | 11:27 PM IST
Mutual Fund
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

मल्टीपल्स अल्टरनेट ऐसेट मैनेजमेंट ने 43 करोड़ डॉलर का कंटीन्युएशन फंड हासिल कर लिया है। कंपनी ने आज कहा कि यह भारत के निजी इक्विटी क्षेत्र में सबसे बड़े पोर्टफोलियो सौदे में से एक है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस सौदे से रेणुका रामनाथ की अगुआई वाली निजी इक्विटी फर्म को अपने दूसरे फंड में मौजूदा निवेशकों को तरलता प्रदान करते हुए ऊंची वृद्धि वाली पोर्टफोलियो कंपनियों में अपना स्वामित्व बरकरार रखने में मदद मिलेगी।

यह फंड मल्टीपल्स को वास्तु हाउसिंग फाइनैंस, क्वांटिफाई और एपैक फाइनैंशियल सर्विसेज जैसी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटाने-बढ़ाने में मदद करेगा। ये कंपनियां सस्ते मकानों के ऋण, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और वित्तीय सेवा जैसे क्षेत्रों में काम करती हैं। इस सौदे को जबरदस्त सफलता मिली और हार्बरवेस्ट पार्टनर्स, हैमिल्टन लेन, एलजीटी कैपिटल पार्टनर्स और टीपीजी न्यूक्वेस्ट जैसे वैश्विक संस्थागत निवेशकों ने प्रमुखता से निवेश किया। 

मल्टीपल्स के प्रबंध निदेशक और उप मुख्य कार्य अधिकारी सुधीर वारियार ने कहा, ‘यह कंटीन्युएशन फंड हमें अपने दूसरे फंड के निवेशकों को निश्चितता के साथ तरलता प्रदान करने में मदद करेगा।’ यह संरचना मौजूदा दूसरे फंड के निवेशकों को बाहर निकलने या नए निवेश साधन में दोबारा निवेश का विकल्प देती है। इस फंड में तीनों कंपनियों की वृद्धि को समर्थन देने के लिए अतिरिक्त अनुवर्ती पूंजी भी शामिल है।

Advertisement
First Published - May 27, 2025 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement