facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

छोटे शहरों में तेजी से बढ़ रहा म्युचुअल फंड में निवेश, B-30 निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ी; T-30 को छोड़ा पीछे

Advertisement

अक्टूबर तक 30 अग्रणी शहरों से परे (बी 30) की व्यक्तिगत फंड परिसंपत्तियों में 23 फीसदी की वृद्धि हुई थी जबकि टी-30 की परिसंपत्तियों में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी

Last Updated- December 07, 2025 | 9:10 PM IST
Mutual Fund
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यक्तिगत निवेशकों के बीच म्युचुअल फंड (एमएफ) होल्डिंग्स में बढ़ोतरी साल 2025 में लगातार तीसरे साल 30 अग्रणी (टी-30) शहरों की वृद्धि से आगे निकलने की उम्मीद है। अक्टूबर तक 30 अग्रणी शहरों से परे (बी 30) की व्यक्तिगत फंड परिसंपत्तियों में 23 फीसदी की वृद्धि हुई थी जबकि टी-30 की परिसंपत्तियों में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

इस तेज वृद्धि ने बी30 और टी30 परिसंपत्तियों के बीच का अंतर कम कर दिया है। बिजनेस स्टैंडर्ड को मिले उद्योग के आंकड़ों के अनुसार व्यक्तिगत एयूएम में बी30 की हिस्सेदारी 2022 में 25 फीसदी थी जो बढ़कर 28 फीसदी हो गई है। व्यक्तिगत निवेशकों की परिसंपत्तियों से रुझानों की स्पष्टता जाहिर होती है क्योंकि फंडों के समग्र आंकड़े अक्सर बड़े और असमान संस्थागत निवेश के कारण सटीक तस्वीर नहीं बताते हैं।

बी30 एयूएम में हालिया बढ़ोतरी ने उद्योग की अपनी पहुंच और निवेशक आधार व्यापक बनाने के प्रयासों को सहारा दिया है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद इस वृद्धि के बरकरार रहने से निवेशकों के व्यवहार में संरचनात्मक बदलाव का संकेत मिलता है। विशेषज्ञ इस रुझान का कारण ज्यादा निवेश और मार्क-टु-मार्केट लाभ दोनों  को देते हैं।

व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) खाते अधिकांश इक्विटी योजनाओं में निवेश को बढ़ावा देते हैं। अब ये टी30 शहरों में निवेश करने वालों के मुकाबले बी30 बाजारों में ज्यादा हैं। हालांकि बी30 के औसत खाते छोटे हैं, लेकिन खातों की विशाल संख्या ने एसआईपी निवेश में उनकी हिस्सेदारी बढ़ा दी है। सितंबर 2025 में बी30 बाजारों से सक्रिय इक्विटी योजनाओं में एसआईपी निवेश 10,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

बी30 परिसंपत्तियों में मार्क-टु-मार्केट लाभ भी ज्यादा रहा है, जो इक्विटी के प्रति बड़े झुकाव को दर्शाता है। इक्रा एनालिटिक्स ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा, बी30 शहरों का इक्विटी के प्रति भारी झुकाव है। बी30 परिसंपत्तियों का करीब 76.49 फीसदी इक्विटी योजनाओं में, 9.19 फीसदी बैलेंस्ड योजनाओं में और करीब 11.8 प्रतिशत डेट योजनाओं में है। इसके विपरीत, टी30 शहरों ने 31.41 फीसदी परिसंपत्तियां डेट योजनाओं में आवंटित की हैं। 

बी30 बाजारों के लिए शुरुआती आधार भी अनुकूल है। अक्टूबर 2025 तक बी30 शहरों में व्यक्तिगत निवेशकों की संपत्ति करीब 13.5 लाख करोड़ रुपये थी, जबकि टी30 शहरों में यह करीब 35.5 लाख करोड़ रुपये थी।

विशेषज्ञ आगाह करते हैं कि बी-30 डेटा सटीक होने के बजाय सांकेतिक ज्यादा है। चूंकि यह वर्गीकरण स्थायी खाता संख्या (पैन) डेटाबेस में दर्ज पतों पर आधारित है। इसलिए जो निवेशक बड़े शहरों में चले गए हैं, लेकिन उन्होंने अपना पैन विवरण अपडेट नहीं किया है, उन्हें भी बी30 निवेशकों में गिना जा सकता है।

Advertisement
First Published - December 7, 2025 | 8:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement