facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स का कमीशन 21 हजार करोड़ रुपये के पार

Advertisement

भारतीय स्टेट बैंक, एनजे इंडियाइन्वेस्ट, प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक इस चार्ट में शीर्ष पर रहे

Last Updated- August 31, 2025 | 10:12 PM IST
Mutual Fund

म्युचुअल फंडों (एमएफ) की कमीशन-मुक्त प्रत्यक्ष योजनाओं की जहां लोकप्रियता बढ़ रही है, वहीं फंड वितरण कारोबार भी लगातार फल-फूल रहा है।
2024-25 में लगभग 3,150 प्रमुख वितरकों ने कमीशन के तौर पर 21,107 करोड़ कमाए और अधिकांश बड़े वितरकों ने आय में भारी उछाल की सूचना दी।

भारतीय स्टेट बैंक, एनजे इंडियाइन्वेस्ट, प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक इस चार्ट में शीर्ष पर रहे और उन्होंने सामूहिक रूप से वित्त वर्ष 2025 में 6,775 करोड़ रुपये कमाए। एनजे और प्रूडेंट वित्तीय योजनाओं के राष्ट्रीय वितरक हैं जिनका देशभर में व्यापक सब ब्रोकर नेटवर्क है।

पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया ने लगभग 2,500 प्रमुख वितरकों की कुल कमीशन आय 14,850 करोड़ रहने का अनुमान लगाया था। 2022-23 में 1,781 वितरकों ने 12,071 करोड़ कमाए थे।

वितरकों का कमीशन उनके क्लाइंटों की योजनाओं की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों (एयूएम) से जुड़ा होता है। इसलिए भुगतान में इजाफा योजना परिसंपत्तियों के मूल्य में उतार-चढ़ाव और वितरकों द्वारा लाए गए निवेश दोनों पर निर्भर करता है। एम्फी चुनिंदा वितरकों को वितरित आय जारी करता है, जो एयूएम, शाखा नेटवर्क और अर्जित कमीशन पर आधारित होती है।

Advertisement
First Published - August 31, 2025 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement