facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mutual Funds का पोर्टफोलियो बदला! जानें अगस्त में किन सेक्टर्स पर लगाया दांव, कहां से निकाला पैसा?

Advertisement

MOFSL ने एक नोट में कहा, “बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद म्युचुअल फंड्स का घरेलू निवेश मजबूत बना हुआ है। लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप सभी सेगमेंट्स में खरीदारी जारी है।”

Last Updated- September 15, 2025 | 7:19 PM IST
Mutual Fund

Mutual Funds Portfolio: अगस्त महीने में म्युचुअल फंड्स की सेक्टोरल और स्टॉक एलोकेशन में बदलाव देखने को मिला। मासिक आधार पर, ऑटोमोबाइल्स, टेक्नॉलॉजी, कंज्यूमर, टेलीकॉम, रिटेल और मीडिया सेक्टर्स में निवेश बढ़ा है। वहीं, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस, केमिकल्स और रियल एस्टेट सेक्टर्स में फंड हाउसों ने अपना निवेश घटाया है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने अपनी लेटेस्ट फंड फोलियो – इंडियन म्युचुअल फंड ट्रैकर रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

ऑटोमोबाइल और टेक पर बढ़ा भरोसा

रिपोर्ट के मुताबिक, फंड हाउसों के पोर्टफोलियो में ऑटोमोबाइल सेक्टर की हिस्सेदारी लगातार दूसरे महीने बढ़ी है। अगस्त 2025 में यह बढ़कर 8.5% हो गया, जो पिछले 10 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। मासिक आधार पर 0.50% की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि पिछले साल इसी महीने की तुलना में यह थोड़ा (10bp) घटा है।

टेक्नोलॉजी सेक्टर का वजन अगस्त 2025 में थोड़ा बढ़कर 7.9% हो गया। जुलाई 2025 में यह 14 महीने के निचले स्तर 7.8% पर था। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले अभी भी इसमें 130bp की गिरावट है।

प्राइवेट बैंकिंग और हेल्थकेयर में गिरावट

अगस्त में प्राइवेट बैंकों की हिस्सेदारी 50bp घटकर 17.5% पर आ गया, जो पिछले सात महीनों का सबसे निचला स्तर है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में यह अब भी 160bp% ज्यादा है।

हेल्थकेयर का वजन जुलाई 2025 में सात महीने के हाई पर पहुंचा था, लेकिन अगस्त 2025 में 20bp घटकर 7.6% पर आ गया। फिर भी, यह पिछले साल की तुलना में 20bp ज्यादा है।

Also Read: इक्विटी फंड्स को झटका: 1 साल में 20 में से 18 कैटेगरी का रिटर्न निगेटिव, टेक फंड्स का सबसे बुरा हाल

MF की टॉप-5 होल्डिंग्स

MOFSL ने एक नोट में कहा, “बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद म्युचुअल फंड्स का घरेलू निवेश मजबूत बना हुआ है। लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप सभी सेगमेंट्स में खरीदारी जारी है।”

  • प्राइवेट बैंकिंग -17.5%
  • ऑटोमोबाइल्स- 8.5%
  • टेक्नॉलॉजी- 7.9%
  • हेल्थकेयर- 7.6%
  • कैपिटल गुड्स- 7.3%

वैल्यू के लिहाज से ऑटोमोबाइल, मीडिया, रिटेल, पीएसयू बैंक और टेक्नोलॉजी में मासिक आधार पर (MoM) सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली।

Also Read: सिर्फ एक फंड से टाटा-बिड़ला से लेकर अंबानी-अदाणी तक के शेयरों में करें निवेश, जानें कैसे काम करते हैं कांग्लोमरेट फंड

MF बनाम BSE 200 की हिस्सेदारी

इन सेक्टर्स में म्युचुअल फंड्स की हिस्सेदारी बीएसई 200 के मुकाबले कम से कम 1% ज्यादा है:

  • हेल्थकेयर (16 फंड्स ने ज्यादा निवेश किया)
  • केमिकल्स (11 फंड्स ने ज्यादा निवेश किया),
  • कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (11 फंड्स ने ज्यादा निवेश किया)
  • कैपिटल गुड्स (9 फंड्स ने ज्यादा निवेश किया)
  • रिटेल (8 फंड्स ने ज्यादा निवेश किया)

इन सेक्टर्स में म्युचुअल फंड्स की हिस्सेदारी बीएसई 200 के मुकाबले कम से कम 1% कम है:

  • कंज्यूमर (18 फंड्स ने कम निवेश किया)
  • ऑयल एंड गैस (17 फंड्स ने कम निवेश किया)
  • प्राइवेट बैंक (16 फंड्स ने कम निवेश किया)
  • यूटिलिटीज (12 फंड्स ने कम निवेश किया)
  • टेक्नोलॉजी (10 फंड्स ने कम निवेश किया)

Advertisement
First Published - September 15, 2025 | 7:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement