facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bandhan MF ने लॉन्च किए दो नए कमोडिटी ETF, ₹1,000 से सोने-चांदी में निवेश का मौका

Advertisement

NFO Alert: इन दोनों फंड्स के न्यू फंड ऑफर (NFO) में सब्सक्रिप्शन 1 दिसंबर से शुरू होगा और 3 दिसंबर को बंद होगा

Last Updated- November 28, 2025 | 5:52 PM IST
Gold and Silver price today

NFO Alert: अगर आप सोना या चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आने वाला सप्ताह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आ रहा है। बंधन म्युचुअल फंड ने शुक्रवार को बंधन गोल्ड ईटीएफ (Bandhan Gold ETF) और बंधन सिल्वर ईटीएफ (Bandhan Silver ETF) लॉन्च करने की घोषणा की। ये दोनों ओपन-एंडेड स्कीमें हैं, जो फिजिकल सोने और चांदी के घरेलू दामों को ट्रैक करेंगी। इन दोनों फंड्स के न्यू फंड ऑफर (NFO) में सब्सक्रिप्शन 1 दिसंबर से शुरू होगा और 3 दिसंबर को बंद होगा। 12 दिसंबर से ये फंड कंटिन्यू सेल और रिपर्चेज के लिए फिर से उपलब्ध होंगे।

₹1,000 से सोने-चांदी में निवेश का मौका

लंपसम निवेश के लिए, दोनों फंड्स में न्यूनतम निवेश राशि 1,000 रुपये है और इसके 1,000 के मल्टीपल में आगे निवेश किया जा सकता है। अभिषेक जैन और बृजेश शाह इन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स के फंड मैनेजर्स हैं।

रिस्कोमीटर के अनुसार, बंधन गोल्ड ईटीएफ को हाई रिस्क (High Risk) की कैटेगरी में रखा गया है। वहीं, बंधन सिल्वर ईटीएफ को बहुत ज्यादा जोखिम (Very High Risk) में रखा गया है।

Also Read: क्यों निवेशकों को लुभा रहा एग्रेसिव हाइब्रिड म्युचुअल फंड? अक्टूबर में AUM 13% बढ़कर ₹2.5 लाख करोड़

Bandhan Gold ETF

बंधन गोल्ड ईटीएफ का मकसद निवेशकों को सोने के घरेलू दाम के अनुसार रिटर्न देना है। हालांकि इसमें ट्रैकिंग एरर, फीस और अन्य खर्चों का असर हो सकता है। निवेश का मकसद हासिल करने के लिए फंड फिजिकल गोल्ड और गोल्ड से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करेगा।

फंड अपने एसेट का 95-100% हिस्सा फिजिकल गोल्ड और गोल्ड से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में और 0-5% हिस्सा डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करेगा। फंड का प्रदर्शन सोने के घरेलू दाम के अनुसार मापा जाएगा।

Bandhan Silver ETF

बंधन सिल्वर ईटीएफ का मकसद निवेशकों को चांदी के घरेलू दाम के अनुसार रिटर्न देना है। इसमें भी ट्रैकिंग एरर, फीस और अन्य खर्चों का असर हो सकता है। निवेश का मकसद हासिल करने के लिए फंड फिजिकल सिल्वर और सिल्वर से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करेगा।

फंड अपने एसेट का 95-100% हिस्सा फिजिकल सिल्वर और सिल्वर से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में और 0-5% हिस्सा डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करेगा। फंड का प्रदर्शन चांदी के घरेलू दाम के अनुसार मापा जाएगा।

Also Read: MF डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए SEBI लाया नया इंसेंटिव स्ट्रक्चर, महिलाओं और B-30 शहरों के निवेशक लाने पर मिलेगा एक्स्ट्रा कमीशन

किसे करना चाहिए निवेश?

इतिहास बताता है कि सोना और चांदी निवेशकों को सुरक्षा और लाभ दोनों देती आई हैं। आज भी यह महत्व कायम है। फंड हाउस के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितता के समय सोना एक भरोसेमंद निवेश विकल्प है। यह करेंसी के कमजोर होने या पोर्टफोलियो को संतुलित करने में स्थिरता देता है। जो निवेशक अपने पोर्टफोलियो को मजबूत और डायवर्स बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह फंड्स एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।


(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - November 28, 2025 | 5:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement