facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NFO Alert! आज से खुल गया BoI MF का ​थिमैटिक फंड, 5000 रुपये मिनिमम निवेश; जानें डिटेल

Advertisement

BOI MF के NFO (Bank of India Consumption Fund) का सब्सक्रिप्शन आज (29 नवंबर) से खुल गया है और यह 13 दिसंबर 2024 को बंद होगा।

Last Updated- November 29, 2024 | 1:09 PM IST
Mutual Fund

Mutual Fund NFO Alert! एसेट मैनेजमेंट कंपनी बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड (Bank of India Mutual Fund) ने इ​क्विटी कैटेगरी में नया ​थिमैटिक फंड लॉन्च किया है। फंड हाउस के NFO बैंक ऑफ इंडिया कंजम्प्शन फंड (Bank of India Consumption Fund) का सब्सक्रिप्शन आज (29 नवंबर) से खुल गया है और यह 13 दिसंबर 2024 को बंद होगा। यह एक ओपेन-एंडेड इ​क्विटी स्कीम है, जिसमें कंजम्प्शन और उससे जुड़ी कंपनियों में निवेश होगा।

₹5000 रुपये मिनिमम निवेश

म्यूचुअल फंड कंपनी Bank of India Mutual Fund के मुताबिक, इस फंड में NFO के दौरान मिनिमम 5000 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। इसका बेंचमार्क इंडेक्स NIFTY India Consumption TRI है। इसमें अलॉटमेंट के 3 महीने के भीतर स्कीम से निवेश का 10 फीसदी से ज्यादा रिडम्प्शन या बाहर निकलने पर 1 फीसदी ए​​ग्जिट लोड देना होगा। इस स्कीम के फंड मैनेजर नितिन गोसर हैं।

किसके लिए अच्छा ऑप्शन

BoI MF के मुताबिक, ऐसे निवेशक जो लॉन्ग टर्म में कैपिटल एप्रिसिएशन चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं, यह कंजम्प्शन और कंजम्प्शन से जुड़े सेक्टर या अलायड सेक्टर्स की कंपनियों के स्टॉक्स और स्टॉक्स रिलेटेड सिक्युरिटीज में निवेश करने वाली एक इ​क्विटी स्कीम है। यह स्कीम 23 दिसंबर 2024 को दोबारा से रेगुलर सेल, परचेज के लिए खुलेगी। स्कीम का मकसद निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म कैपिटल एप्रिसिएशन जेनरेट करना है। हालांकि, निवेश का मकसद हासिल हो जाएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - November 29, 2024 | 1:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement