facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JioBlackRock Large Cap Fund: दिग्गज कंपनियों में पैसा लगाने का मौका, ₹500 मिनिमम निवेश; SAE स्ट्रैटेजी से लॉन्ग टर्म में बनेगी वेल्थ

Advertisement

JioBlackRock Large Cap Fund: यह न्यू फंड ऑफर (NFO) सब्सक्रिप्शन के लिए 24 मार्च 2026 से खुलेगा और मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 को बंद होगा।

Last Updated- March 23, 2026 | 3:22 PM IST
NFO Alert
Representational Image

NFO Alert: जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट (JioBlackRock AMC) इ​क्विटी कैटेगरी में नया फंड जियोब्लैकरॉक लार्ज कैप फंड (JioBlackRock Large Cap Fund) लेकर आ रही है। यह न्यू फंड ऑफर (NFO) सब्सक्रिप्शन के लिए 24 मार्च 2026 से खुलेगा और 7 अप्रैल 2026 को बंद होगा। यह फंड ब्लैकरॉक की सिस्टमैटिक एक्टिव इक्विटीज (SAE) स्ट्रैटेजी पर आधारित है। इस स्कीम का मकसद मुख्य रूप से लार्ज-कैप कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी-रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करके लॉन्ग टर्म कैपिटल जेनरेट करना है।

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर ऋषि कोहली ने कहा कि लार्ज-कैप शेयर लंबे समय में वेल्थ क्रिएशन में बहुत अहम रोल निभाते हैं, खासकर जब इन्हें पोर्टफोलियो के मुख्य हिस्से के रूप में रखा जाए।

उन्होंने कहा कि जियोब्लैकरॉक लार्ज कैप फंड निवेशकों को एक सिस्टमैटिक और डाइवर्सिफाइड तरीका देता है, जिससे वे भारत की लार्ज कैप और मजबूत कंपनियों में निवेश कर सकें। ऐसी कंपनियां जो बड़े स्तर पर काम करती हैं, मजबूत होती हैं और बाजार के उतार-चढ़ाव को संभाल सकती हैं। हमारा ध्यान लगातार अच्छा प्रदर्शन, बेहतर पोर्टफोलियो क्वालिटी और लंबे समय में कंपाउंडिंग पर है।

Also Read: क्या निफ्टी अब 20,000 तक गिरेगा? एक्सपर्ट ने बताए गिरावट के अहम लेवल

NFO: ₹500 मिनिमम निवेश

फंड हाउस के मु​ताबिक, इस एनएफओ में मिनिमम निवेश 500 रुपये है। जियोब्लैकरॉक लार्ज कैप फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो मुख्य रूप से लार्ज कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करती है।

जियोब्लैकरॉक लार्ज कैप फंड इस तरह से बनाया गया है कि यह लंबे समय में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सके। यह फंड भारत की लार्ज कैप और मजबूती से स्थापित कंपनियों में निवेश करता है, जिनका बिजनेस मजबूत होता है, मैनेजमेंट मजबूत होता है और जो अलग-अलग बाजार परिस्थितियों में भी लगातार कमाई बढ़ा सकती हैं।

बता दें, जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की बात करें तो यह जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) और ब्लैकरॉक इंक के बीच 50:50 का ज्वॉइंट वेंचर है।

SAE स्ट्रैटेजी पर है फंड

जियोब्लैकरॉक का कहना है कि यह फंड ब्लैकरॉक की सिस्टमैटिक एक्टिव इक्विटीज (SAE) स्ट्रैटेजी पर आधारित है। जो बड़े डेटा, एडवांस एनालिटिक्स और मानव विशेषज्ञता का इस्तेमाल करके अलग और बेहतर निवेश रिजल्ट देने का लक्ष्य रखती है। फंड AI और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके पारंपरिक और वैकल्पिक डेटा- जैसे सोशल मीडिया की बातचीत से लेकर जॉब्स डेटा तक को निवेश योग्य जानकारी में बदलता है, जिससे भारतीय निवेशकों को फायदा हो।

भारत में निवेश के बदल रहे माहौल के अनुसार, जैसे-जैसे इंडियन हाउसहोल्ड म्युचुअल फंड में अधिक निवेश कर रहे हैं, निवेशकों में सरल, पारदर्शी और स्पष्ट इक्विटी विकल्पों की मांग बढ़ रही है। जियोब्लैकरॉक लार्ज कैप फंड इस जरूरत को पूरा करने का लक्ष्य रखता है। यह निवेशकों को पेशेवर रूप से मैनेज किए गए लार्ज-कैप पोर्टफोलियो तक पहुंच देता है, जो लंबी अवधि के वित्तीय लक्ष्यों जैसे रिटायरमेंट, शिक्षा योजना और वेल्थ क्रिएशन में मदद कर सकता है।

कोर पोर्टफोलियो के लिए बेहतर विकल्प

लार्ज-कैप कंपनियों के शेयर लंबे समय के निवेश में आमतौर पर एक मजबूत आधार माने जाते हैं। इनमें ग्रोथ के साथ-साथ स्थिरता भी मिलती है। जियोब्लैकरॉक लार्ज कैप फंड का मकसद ऐसी ही कंपनियों में निवेश करना है, जो अपने सेक्टर में लीडर हैं और भारत की लंबी अवधि की आर्थिक ग्रोथ से फायदा उठा सकती हैं।

यह फंड निवेश के लिए एक सिस्टमैटिक तरीका अपनाता है, जिसका मुख्य मकसद जोखिम को कम करना और सही संतुलन बनाए रखना है। यह शेयर बाजार के प्रदर्शन पर नजर रखता है और मुख्य रूप से लार्ज-कैप कंपनियों में ही निवेश करता है, जो मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर तय होती हैं। ताकि आपका पैसा सुरक्षित रहे और अच्छी ग्रोथ मिले।

जियोब्लैकरॉक लार्ज कैप फंड: क्या है खास

जियोब्लैकरॉक लार्ज कैप फंड एक डाइवर्सिफाइड, रिस्क कंट्रोल और बेंचमार्क के अनुसार सिस्टमैटिक निवेश तरीका अपनाता है। इसका लक्ष्य BSE 100 इंडेक्स (TRI) से बेहतर प्रदर्शन करना है, इसके लिए यह सबसे बड़े 250 शेयरों में से ए​क्टिव रूप से चयन करके पोर्टफोलियो बनाता है।

यह फंड डेटा को तेजी और सही तरीके से मापने की कोशिश करता है और रियल-टाइम जानकारी का उपयोग करके मार्केट संकेतों को निवेश के लिए उपयोगी जानकारी में बदलता है।

NFO की अहम डीटेल 

  • फंड: जियोब्लैकरॉक लार्ज कैप फंड (JioBlackRock Large Cap Fund)
  • कैटेगरी: इ​क्विटी- लॉर्ज कैप
  • इश्यू कब खुलेगा: 24 मार्च 2026
  • इश्यू कब बंद होगा: 7 अप्रैल 2026
  • टाइप: ओपन एंडेड
  • रिस्कोमीटर: वेरी हाई
  • बेंचमार्क: BSE 100 TRI
  • फंड मैनेजर: साहिल चौधरी, तन्वी कचेरिया

 

(डिस्क्लेमर: यहां एनएफओ की जानकारी दी गई है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।) 

Advertisement
First Published - March 23, 2026 | 3:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement