facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NFO: Bandhan MF का नया फंड लॉन्च, ₹1000 से निवेश शुरू, कम जोखिम में मिलेगा फिक्स्ड इनकम

Advertisement

बंधन म्युचुअल फंड का यह NFO आज यानी 6 मार्च से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशक 11 मार्च 2025 तक इस न्यू फंड ऑफर में पैसा लगा सकते हैं।

Last Updated- March 06, 2025 | 9:00 AM IST
Upcoming NFO

Bandhan CRISIL-IBX Financial Services 3-6 Months Debt Index Fund: बंधन म्युचुअल फंड ने गुरुवार 6 मार्च को बंधन क्रिसिल-आईबीएक्स फाइनेंशियल सर्विसेज 3-6 महीने का डेट इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। यह एक ओपन-एंडेड कॉन्स्टेंट मेच्योरिटी इंडेक्स फंड है जिसे निवेशकों को एक स्ट्रक्चर्ड शॉर्ट टर्म फिक्स्ड-इनकम निवेश अवसर प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। बंधन म्युचुअल फंड का यह NFO आज यानी 6 मार्च से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशक 11 मार्च 2025 तक इस न्यू फंड ऑफर में पैसा लगा सकते हैं।

Bandhan MF NFO: ₹1,000 से शुरू कर सकते हैं निवेश

बंधन म्युचुअल फंड के इस न्यू फंड ऑफर (NFO) में निवेशक मिनिमम ₹1,000 से निवेश शुरू कर सकते हैं, और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। इस NFO में निवेशक मिनिमम ₹100 की SIP से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इस स्कीम में कोई लॉक इन पीरियड नहीं है और न ही कोई एग्जिट लोड है। स्कीम का बेंचमार्क CRISIL-IBX Financial Services 3 to 6 Months Debt है। ब्रिजेश शाह और हर्षल जोशी इस NFO के फंड मैनेजर हैं।

Also read: Debt MF outlook: पोर्टफोलियो को लंबी और लघु अवधि के फंडों में करें विभाजित

Bandhan MF NFO: क्या है निवेश की स्ट्रैटेजी?

फंड हाउस के मुताबिक, निवेश का मकसद हासिल करने के लिए यह NFO पैसिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी को फॉलो करेगी। Bandhan CRISIL-IBX Financial Services 3-6 Months Debt Index Fund एक ओपन-एंडेड कॉन्स्टेंट मेच्योरिटी इंडेक्स फंड है जो CRISIL-IBX Financial Services 3 to 6 Months Debt इंडेक्स के प्रदर्शन को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है।

स्कीम इन्फॉर्मेशन डॉक्यूमेंट (SID) के मुताबिक, यह NFO रोल-डाउन स्ट्रैटेजी का लाभ उठाने का प्रयास करगी। यह फंड 3-6 महीने की परिपक्वता वाले सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट (CDs), कमर्शियल पेपर (CPs) और बॉन्ड्स में निवेश करेगा, जो शॉर्ट टर्म प्रतिभूतियों की मजबूत मांग का फायदा उठाने में मदद करेगा।

यह स्ट्रैटेजी शॉर्ट टर्म की यील्ड कर्व पर निवेश करके संभावित आय उत्पन्न करने के इच्छुक निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाती है।

Also read: प्रीमियम ज्यादा लगे तो चुनें डिडक्टिबल प्लान

Bandhan MF NFO: किसे करना चाहिए निवेश

फंड हाउस के मुताबिक, यह NFO उन निवेशकों के लिए बेहतर साबित हो सकता है जो अल्पकालिक परिपक्वता वाले इंस्ट्रूमेंट में निवेश के माध्यम से आय प्राप्त करना चाहते हैं और CRISIL-IBX फाइनेंशियल सर्विसेज 3-6 मंथ्स डेट इंडेक्स को ट्रैक करने वाले ओपन-एंडेड कॉन्स्टेंट मेच्योरिटी इंडेक्स फंड में निवेश करना चाहते हैं। इस स्कीम के रिस्कोमीटर के अनुसार, इस फंड में निवेशित रकम निम्न से मध्यम जोखिम (Low-to-Moderate Risk) के दायरे में रहेगा।

Advertisement
First Published - March 6, 2025 | 9:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement