facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kotak MF लाया नया इंडेक्स फंड, ₹100 से शुरू कर सकते हैं निवेश; जानें NFO से जुड़ी जरूरी बातें

Advertisement

कोटक का यह NFO आज यानी सब्सक्रिप्शन के लिए 7 अप्रैल 2025 से खुल गया है। निवेशक 21 अप्रैल 2025 तक इस न्यू फंड ऑफर में पैसा लगा सकते हैं।

Last Updated- April 07, 2025 | 8:55 AM IST
NFO

NFO Alert: कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने आज यानी 7 अप्रैल को कोटक निफ्टी टॉप 10 इक्वल वेट इंडेक्स फंड (Kotak Nifty Top 10 Equal Weight Index Fund) लॉन्च किया। यह एक ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड है जो निफ्टी टॉप 10 इक्वल वेट इंडेक्स को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है। कोटक का यह NFO आज यानी सब्सक्रिप्शन के लिए 7 अप्रैल 2025 से खुल गया है। निवेशक 21 अप्रैल 2025 तक इस न्यू फंड ऑफर में पैसा लगा सकते हैं।

Kotak MF NFO: ₹100 शुरू कर सकते हैं निवेश

कोटक के इस NFO में निवेशक मिनिमम ₹100 से निवेश शुरू कर सकते हैं, और उसके बाद किसी भी राशि में अतिरिक्त निवेश कर सकते हैं। इस फंड में SIP के माध्य्म से भी निवेश किया जा सकता है। SIP करने के लिए भी मिनिमम अमाउंट ₹100 है। स्कीम का बेंचमार्क Nifty Top 10 Equal Weight TRI। इस फंड में कोई लॉक-इन-पीरियड नहीं है और न ही कोई एग्जिट लोड है। स्कीम के फंड मैनेजर देवेन्द्र सिंघल, सतीश डोंडापति और अभिषेक बिसेन हैं।

Kotak MF NFO: कहां करेगी निवेश?

स्कीम इन्फॉर्मेशन डॉक्यूमेंट (SID) के अनुसार, यह स्कीम Nifty Top 10 Equal Weight TRI में शामिल इक्विटी और इक्विटी से संबंधित इंस्ट्रूमेंट्स में न्यूनतम 95% से अधिकतम 100% तक निवेश कर सकती है। इसी तरह डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में न्यूनतम 0% और अधिकतम 5% तक का निवेश किया जा सकता है।

Also read: EPFO और विदेशी मॉडल से सीखेगी सरकार, UPS फंड निवेश की बनेगी नई स्ट्रैटेजी

Kotak MF NFO: क्या है निवेश स्ट्रैटेजी?

फंड हाउस के मुताबिक, निवेश का मकसद हासिल करने के लिए यह NFO पैसिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी को फॉलो करेगी। Kotak Nifty Top 10 Equal Weight Index Fund यह एक ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड है जो Nifty Top 10 Equal Weight TRI के प्रदर्शन को दोहराने का प्रयास करेगी। हालांकि यह ट्रैकिंग एरर के अधीन है। स्कीम इन्फॉर्मेशन डॉक्यूमेंट (SID) के मुताबिक, यह NFO बेंचमार्क इंडेक्स के अनुरूप सिक्योरिटीज में निवेश करेगा।

Kotak MF NFO: किसे करना चाहिए निवेश

फंड हाउस के मुताबिक, यह NFO उन निवेशकों के लिए बेहतर साबित हो सकता है जो लॉन्ग टर्म में कैपिटल ग्रोथ चाहते हैं और Nifty Top 10 Equal Weight TRI को ट्रैक करने वाले ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड में निवेश करना चाहते हैं। रिस्कोमीटर पर इस स्कीम को हाई जोखिम की श्रेणी में रखा गया है।

(डिस्क्लोजर: बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक फैमिली के नियंत्रण वाली इकाइयों की बहुलांश हिस्सेदारी है। यहां NFO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - April 7, 2025 | 8:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement