facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NFO: Parag Parikh MF ने उतारा नया लॉर्ज कैप फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; क्या है इसमें खास?

Advertisement

फंड हाउस के मुताबिक, यह स्कीम उन निवेशकों के लिए बेहतर हो सकती है जो MCap के आधार पर भारत की टॉप 100 कंपनियों में पैसा लगाना चाहते हैं

Last Updated- January 21, 2026 | 3:22 PM IST
Mutual Fund

Parag Parikh Large Cap Fund: पराग पारिख म्युचुअल फंड ने सोमवार को पराग पारिख लार्ज कैप फंड लॉन्च किया। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो मुख्य रूप से लार्ज कैप कंपनियों के इक्विटी और उनसे जुड़े इंस्ट्रूमेंट में निवेश करेगी। फंड हाउस के मुताबिक, यह न्यू फंड ऑफर (NFO) सब्सक्रिप्शन के लिए आज यानी 19 जनवरी से खुल गया है और 30 जनवरी को बंद होगा। एनएफओ पीरियड के बाद, यह स्कीम 6 फरवरी से नियमित खरीद और रिडेम्प्शन के लिए उपलब्ध होगी। यह फंड अपने बेंचमार्क के रूप में निफ्टी 100 टोटल रिटर्न इंडेक्स (TRI) को ट्रैक करेगा।

Parag Parikh Large Cap Fund की डिटेल

फंड का नाम – पराग पारिख लार्ज कैप फंड

फंड टाइप – ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम

NFO ओपन डेट – 19 जनवरी, 2026

NFO क्लोजिंग डेट – 30 जनवरी, 2026

मिनिमम निवेश – ₹1,000 और उसके बाद ₹1 के मल्टीपल में

मिनिमम SIP निवेश – ₹1,000 और उसके बाद ₹1 के मल्टीपल में

प्लान – रेगुलर और डायरेक्ट (Growth and IDCW ऑप्शन के साथ)

एक्सपेंस रेशियो – डायरेक्ट प्लान का 0.15% और रेगुलर प्लान का 0.55%

एग्जिट लोड – कुछ नहीं

बेंचमार्क – Nifty 100 TRI

रिस्क लेवल – बहुत ज्यादा जोखिम (very high risk)

फंड मैनेजर – राजीव ठक्कर, रौनक ओंकार, राज मेहता, रुकुन ताराचंदानी, तेजस सोमन और ऐश्वर्या धर

Also Read: NFO Alert: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन खुलेगा Parag Parikh Large Cap Fund; ₹1,000 से SIP शुरू

फंड की इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी क्या होगी?

स्कीम इनफार्मेशन डॉक्यूमेंट (SID) के अनुसार, निवेश का मकसद हासिल करने के लिए पराग पारिख लार्ज कैप फंड एक्टिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी पर चलेगा। यह फंड मुख्य रूप से लार्ज कैप कंपनियों के इक्विटी और उनसे जुड़े इंस्ट्रूमेंट में निवेश करेगा। इसके अलावा, संतुलन के तौर पर यह मिडकैप या स्मॉल कैप कंपनियों, विदेशी कंपनियों, डेट सिक्योरिटीज और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में भी निवेश कर सकता है। इस स्कीम का मकसद लार्ज कैप कंपनियों में निवेश करके लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देना है। इसमें किसी एक सेक्टर पर ज्यादा निर्भरता नहीं होगी।

Parag Parikh Large Cap Fund में क्या है खास?

फंड हाउस के अनुसार, यह फंड कम लागत पर लार्ज कैप शेयरों में व्यापक निवेश उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखता है। इसकी रणनीति इस तरह बनाई गई है कि ट्रेडिंग और इम्पैक्ट कॉस्ट को नियंत्रित किया जा सके और समय के साथ इंडेक्स के जैसा प्रदर्शन किया जा सके।

  • डायवर्सिफिकेशन बढ़ाएगा (Broad Diversification): भारत की टॉप 100 लार्ज कैप कंपनियों में निवेश से पूरे बाजार का व्यापक कवरेज मिलता है।
  • कम लागत (Lower Costs): कम खर्चों की वजह से आपके रिटर्न का बड़ा हिस्सा आपके निवेश में ही बना रह सकता है।
  • लो एक्टिव शेयर (Low Active Share): बेंचमार्क इंडेक्स की तुलना में स्टॉक्स चुनने और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट में कम जोखिम लेने की कोशिश।
  • स्मार्ट एग्जीक्यूशन (Smart Execution): निवेश रणनीतियां ट्रेडिंग लागत को नियंत्रित करने और नेट रिटर्न को बेहतर बनाने पर फोकस करेगी।

Also Read: Value Funds: 2025 में रेंज-बाउंड बाजार में भी मजबूत प्रदर्शन, 2026 में बनेंगे रिटर्न किंग?

किसे करना चाहिए निवेश?

फंड हाउस के मुताबिक, यह स्कीम उन निवेशकों के लिए बेहतर हो सकती है जो MCap के आधार पर भारत की टॉप 100 कंपनियों में पैसा लगाना चाहते हैं। सामान्य एक्टिव फंड्स की तुलना में कम लागत को प्राथमिकता देते हैं और इंडेक्स जैसा रिटर्न देने वाली स्ट्रैटेजी को महत्व देते हैं। साथ ही, यह फंड उन लोगों के लिए भी बेहतर है जो कम से कम पांच साल या उससे ज्यादा की लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करना चाहते हैं।


(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - January 19, 2026 | 3:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement