facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SIP निवेशकों की तेजी से बढ़ रही संख्या

Advertisement

एसआईपी संग्रह दिसंबर 2023 में 17,610 करोड़ रुपये था, जो अगस्त 2024 में बढ़कर 24,509 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- November 10, 2024 | 10:19 PM IST
SIP

एसआईपी के लिए औसत घट रहा है, भले ही नए खाते खोलने की रफ्तार मजबूत बनी हुई है। म्युचुअल फंडों की पहुंच बढ़ने की वजह से एसआईपी का औसत आकार हाल के वर्षों में कमजोर पड़ गया था। हालांकि महामारी के बाद की अवधि में बड़ी गिरावट के बाद औसत आकार में फिर से तेजी आने लगी है, क्योंकि उद्योग ने पिछले चार साल में अपने निवेशक आकार को करीब दोगुना कर लिया है।

भारत में म्युचुअल फंडों के संगठन (AMFI) के आंकड़े से पता चलता है कि 9.9 करोड़ एसआईपी खातों में सितंबर 2024 में प्रत्येक में औसत तौर पर 2,483 रुपये का निवेश आया। तुलनात्मक तौर पर, मार्च में यह राशि 2,294 रुपये और सितंबर 2023 में 2,250 रुपये थी।

प्रति एसआईपी अकाउंट औसत निवेश महामारी से पहले करीब 3,000 रुपये था। दिसंबर 2019 में, निवेशकों ने अपने एसआईपीओ खातों के जरिये औसतन 2,858 रुपये का योगदान दिया। तब से, एसआईपी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और खातों की संख्या दिसंबर 2019 के 2.98 करोड़ से बढ़कर मौजूदा समय में करीब 10 करोड़ पर पहुंच गई है।

यह भारी तेजी इक्विटी बाजार में मजबूती और नई फंड पेशकशों में इजाफे की वजह से आई। एसआईपी खातों में वृद्धि, खासकर कैलेंडर वर्ष 2024 में आई। पहले 9 महीनों में, म्युचुअल फंडों ने 2.24 करोड़ खाते जोड़े, जबकि पूरे कैलेंडर वर्ष 2023 के दौरान यह आंकड़ा 1.51 करोड़ था।

एसआईपी खातों की बढ़ती संख्या की वजह से मासिक एसआईपी संग्रह में तेज वृद्धि को भी बढ़ावा मिला है। एसआईपी संग्रह दिसंबर 2023 में 17,610 करोड़ रुपये था, जो अगस्त 2024 में बढ़कर 24,509 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एसआईपी म्युचुअल फंड उद्योग के लिए पूंजी निवेश आकर्षित करने का मुख्य स्रोत बन गया है। मार्च 2021 से इक्विटी फंड प्रवाह लगातार 43 महीने तक मजबूत बना रहा।

Advertisement
First Published - November 10, 2024 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement